Sushant Singh Rajput केस में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट से मिली राहत, अब एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ VIRAL

Published : Jul 19, 2023, 12:04 PM ISTUpdated : Jul 19, 2023, 12:39 PM IST
Rhea Chakraborty

सार

रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में मिली जमानत को NCB चुनौती नहीं देगी। इससे रिया को बड़ी राहत मिल गई है। इस खबर के आते ही रिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिल गई है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया को मुंबई हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा करने का आदेश देते समय NDPS एक्ट के प्रावधानों की व्याख्या किए जाने को मिसाल के तौर पर न माने जाने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। NCB ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हाईकोर्ट से रिया को दी गई जमानत आदेश को वो सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दे रहे हैं। अब इसके बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

रिया चक्रवर्ती ने NCB को व्यक्त किया आभार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा सुप्रीम कोर्ट को सूचित किए जाने के तुरंत बाद रिया ने सोशल मीडिया स्टोरी पर अपनी एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'ग्रैटिट्यूड'। अब रिया के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने बिना नाम लिए NCB के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अक्टूबर 2021 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को जमानत दे दी थी। अपने आदेश में बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे मुहैया कराने का मतलब यह नहीं है कि रिया किसी अवैध तस्करी में शामिल थीं। अदालत ने यह भी कहा कि किसी को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने एक्टर ऐसा करने के लिए बढ़ावा दिया।

ड्रग्स सिलसिले में जेल तक जा चुकी हैं रिया चक्रवर्ती

रिया, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल सुशांत की आत्महत्या के बाद सुशांत के फैमिली वालों ने रिया पर सुशांत को मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। साथ ही उनका कहना यह भी था कि रिया ही सुशांत को ड्रग्स देती थीं। इसके बाद रिया ड्रग्स केस की वजह से काफी दिन जेल में भी रहीं। रिया को 8 सितंबर, 2021 को ड्रग्स के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वो 1 महीने तक जेल में रही थीं, और फिर 4 अक्टूबर, 2021 को उन्हें जमानत मिली थी।

और पढ़ें..

'कैंसर का पता चलने के बाद रोतों की नींद..', कपिल शर्मा शो फेम अतुल परचुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

YRF Netflix Deal: नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की डील रिजेक्ट कर Yashraj Films ने खेला बड़ा दांव
7 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला वो डायरेक्टर, जिसने बीते 13 साल में नहीं दी एक भी फ्लॉप फिल्म!