ऋषि कपूर की वो 6 हीरोइन, जिनके साथ सबसे ज्यादा जमी थी जोड़ी, 2 अब दुनिया में नहीं

Published : Sep 04, 2025, 02:21 PM IST
rishi kapoor birth anniversary all about his hit actresses

सार

ऋषि कपूर की गुरुवार को 73वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया और उनकी कई मूवी हिट भी रही। वहीं, कुछ हीरोइने ऐसी भी हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी स्क्रीन पर खूब पसंद की गई।  

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल अवॉर्ड मिला था। वहीं, 1973 में आई फिल्म बॉबी से उन्होंने बतौर लीड हीरो डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट रही थी। उन्होंने अपने करियर कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया, लेकिन 6 हीरोइन ऐसी हैं, जिनके साथ उनकी जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। आइए, जानते हैं इनके बारे में…

ऋषि कपूर की पहली हीरोइन कौन?

ऋषि कपूर ने 1973 में आई फिल्म बॉबी से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी हीरोइन डिंपल कपाड़िया थी। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया। फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। हालांकि, इस फिल्म के बाद डिंपल ने राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली और फिल्मी दुनिया छोड़ दी। सालों बाद जब डिंपल ने कमबैक किया तो फिर ऋषि के साथ नजर आईं। ये फिल्म थी सागर और ये भी जबरदस्त हिट रही। दोनों फिल्म पटियाला हाउस में भी नजर आए।

ये भी पढ़ें... सबसे ज्यादा कमाने वाली 6 हॉरर फिल्में, इनमें से 4 की कुल कमाई भी एक के कलेक्शन के बराबर नहीं

ऋषि कपूर-नीतू सिंह की जोड़ी रही सबसे हिट

पहली फिल्म के बाद ऋषि कपूर की जोड़ी नीतू सिंह के साथ बनी। दोनों पहली बार फिल्म जहरीले इंसान में नजर आए। इसके बाद दोनों खेल-खेल में, रफू चक्कर, जिंदा दिल, राजा, कभी-कभी, अमर अकबर एंथोनी, दूसरा आदमी, अंजाने में, झूठा कहीं का, धन दौलत, दुनिया मेरा जेब में सहित अन्य फिल्मों में नजर आए। ऋषि के लिए नीतू काफी लकी रही। दोनों की साथ वाली ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। आपको बता दें कि नीतू ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी। सालों बाद जब कमबैक किया तब भी उन्होंने ऋषि के साथ कई फिल्में की।

ये भी पढ़ें... Baaghi 4 में टाइगर श्रॉफ को कितनी फीस मिली? जानें बाकी 5 स्टार्स को क्या मिला?

इन हीरोइनों के साथ भी जमी ऋषि कपूर की जोड़ी

ऋषि कपूर ने जूही चावला के साथ फिल्म दरार, बोल राधा बोल, इना मीना डिका, घर की इज्जत, शर्माजी नमकीन, साजन का घर जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों की जोड़ी भी पर्दे पर खूब पसंद की गई। दोनों की साथ वाली ज्यादातर फिल्में हिट रही। दिव्या भारती के साथ ऋषि एक फिल्म दीवाना में नजर आए। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। वहीं, श्रीदेवी के साथ उन्होंने चांदनी, कौन झूठा कौन सच्चा, नगीना, बंजारन, गुरुदेव में नजर आए। दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया। पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ उन्होंने प्रेम रोग, जमाने को दिखाना है, हवालात, प्यार के काबिल, राही बदल गए जैसी फिल्में की। इनमें से कई मूवीज हिट रहीं। आपको बता दें कि ऋषि की 2 हीरोइन दिव्या भारती और श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं है।

ऋषि कपूर की फिल्मों के बारे में

ऋषि कपूर ने अपने करियर में करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इनमें 92 रोमांटिक फिल्में थीं। उन्होंने बॉबी, सागर, अजूबा, कर्ज, ये वादा रहा, बड़े दिलवाला, कातिलों के कातिल, आप के दीवाने, दीदार-ए-यार, प्रेम रोग, जमाने को दिखाना है, प्यार के काबिल, ये इश्क नहीं आसां,नगीना, चांदनी, बंजारन, सरगम, दो प्रेमी, नसीब, कुली, दुनिया, तवायफ, बोल राधा बोल, हिना, दोस्ती दुश्मनी सहित कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी। उन्होंने अपने करियर में एक फिल्म आ अब लौट चले डायरेक्ट की थी। इसमें अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। ऋषि का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Naseeruddin Shah ने उस आर्टिकल में क्या लिखा, जिस पर मचा हुआ है कोहराम!
Naseeruddin Shah से रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा कि भड़क गए, माइक हटाते हुए लगाया बड़ा आरोप