MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे ज्यादा कमाने वाली 6 हॉरर फिल्में, इनमें से 4 की कुल कमाई भी एक के कलेक्शन के बराबर नहीं

सबसे ज्यादा कमाने वाली 6 हॉरर फिल्में, इनमें से 4 की कुल कमाई भी एक के कलेक्शन के बराबर नहीं

आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की हॉरर फिल्म थामा लाइमलाइट में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले मूवी का टीजर रिलीज किया गया था। इसके बाद से फैन्स इसका ट्रेलर देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आपको 6 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। 

2 Min read
Author : Rakhee Jhawar
Published : Sep 04 2025, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
फिल्म मुंज्या
Image Credit : instagram

फिल्म मुंज्या

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या 2024 में आई थी। इस हॉरर फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया था। मैडॉक फिल्म्स के तहत अमर कौशिक और दिनेश विजान द्वारा निर्मित ये मूवी मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की तीसरी फिल्म थी। सिर्फ 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 132.13 करोड़ कमाए थे।

26
फिल्म स्त्री
Image Credit : instagram

फिल्म स्त्री

2018 में आई फिल्म स्त्री ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का डायरेक्टर अमर कौशिक ने किया था और प्रोड्यूसर दिनेश विजान और राज एंड डीके थे। मूवी में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में थे। 25 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 80.76 करोड़ का बिजनेस किया था।

36
फिल्म शैतान
Image Credit : instagram

फिल्म शैतान

2024 में आई सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म शैतान के डायरेक्टर विकास बहल थे। मूवी को देवगन फिल्म्स, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया था। इसमें अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज लीड रोल में थे। 65 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 211.06 करोड़ कमाए थे।

46
फिल्म भूल भुलैया 2
Image Credit : instagram

फिल्म भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। 2022 में आई इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया था। 65 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 266.88 करोड़ का बिजनेस किया था।

56
फिल्म भूल भुलैया 3
Image Credit : instagram

फिल्म भूल भुलैया 3

डायरेक्टर अनीस बज्मी की हॉरर फिल्म भूल भुलैया 3 2024 में आई थी। इसे टी-सीरीज फिल्म्स और सिने1 स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया था। इसमें कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी लीड रोल में थे। फिल्म ने 423.85 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि इसका बजट 150 करोड़ ही था।

66
फिल्म स्त्री 2
Image Credit : instagram

फिल्म स्त्री 2

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2: सरकटे का आतंक 2024 में आई थी। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में थे। 105 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 874.58 करोड़ का बिजनेस किया था। आपको बता दें कि 4 लो बजट फिल्में यानी स्त्री, मुंज्या, शैतान और भूल भुलैया 2 का टोटल कलेक्शन भी स्त्री 2 से कम है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

RJ
Rakhee Jhawar
राखी झवर। मीडिया जगत में 30 साल का अनुभव। 1995 से पत्रकारिता की शुरुआत की। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी में कार्यरत हैं, यहां पर मनोरंजन बीट पर काम कर रही हैं। इससे पहले राखी देशबुंध, दैनिक सांध्य प्रकाश, दैनिक अग्निबाण, नवभारत समाचार पत्र, दैनिक भास्कर समाचार पत्र, पीपुल्स समाचार पत्र, स्टार समाचर पत्र, दैनिक भास्कर डिजीटल में काम कर चुकी हैं। कला और संस्कृति के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अनुभव।
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
नवीनतम मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Akshay Kumar की कॉमेडी फ्रेंचाइजी में बड़ा उलटफेर! गोविंदा OUT-जानें कौन है नया चेहरा?
Recommended image2
Mardaani 3 Day 7 Collection: बजट निकालने से कोसों दूर रानी मुखर्जी की फिल्म, कमा पाई बस इतने CR
Recommended image3
Naseeruddin Shah ने उस आर्टिकल में क्या लिखा, जिस पर मचा हुआ है कोहराम!
Recommended image4
Naseeruddin Shah से रिपोर्टर ने ऐसा क्या पूछा कि भड़क गए, माइक हटाते हुए लगाया बड़ा आरोप
Recommended image5
Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved