
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन की इंडस्ट्री में काफी शानदार शुरुआत रही थी। हालांकि, वो किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। एक बार तो वो तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने एक होटल के वेटर से सेक्स की डिमांड कर दी थी।
रिया सेन ने वेटर से की थी यह गंदी बात
दरअसल, हुआ यह था कि रिया मुंबई में रेस्टोरेंट में पार्टी करने गई थीं। वहां पर एक नॉटी कॉकटेल मिलती थी, जिसका नाम 'सेक्स ऑन द बीच' था। इसे रेस्टोरेंट वाले गेस्ट की स्पेशल रिक्वेस्ट पर बनाते थे। हालांकि, रिया को उस कॉकटेल को पीने का मन नहीं था। वो इसकी जगह अंडे की डिश खाना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने गलती से वेटर को बोला Could I have some SEX please (क्या मुझे थोड़ा सेक्स मिल सकता है।) इतना कहने के बाद रिया को एहसास हो गया कि वो गलती से क्या बोल गई थीं। वहीं वहां मौजूद वेटर शर्म से लाल हो गया था। इसके बाद रिया ने वेटर से माफी मांगा और उससे कहा कि मुझे अंडे की कोई डिश मिल सकती है क्या? इसके बाद वेटर के जाने के बाद रिया अपनी इसी हरकत पर जोर-जोर से हंसने लगी थीं।
रिया सेन ने ओटीटी से किया कमबैक
रिया सेन ने साल 2001 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद रिया ने कई फिल्मों में काम किया, जैसे 'दिल विल प्यार व्यार', 'कयामत' और 'झंकार बीट्स', आदि। हालांकि, उनका करियर तब पटरी से उतरने लगा, जब 2005 में उनका और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल का एमएमएस लीक हो गया था। इसके बाद उनका अश्मित से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उन्हें फिल्में मिलना कम हो गईं। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वो सक्सेसफुल नहीं हुए। वहीं अब उन्होंने ओटीटी से कम बैक किया है। वो 'सीरीज रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स', 'पॉइज़न', 'मिसमैच 2', 'पति पत्नी और हू', 'बेकाबू' जैसी सीरीज में दिखाई दे चुकी हैं।
और पढ़ें..
अनुराग कश्यप क्यों पूछते थे इस एक्ट्रेस के पीरियड्स की डेट?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।