835 करोड़ की रामायण में 6 खूबसूरत हीरोइन, जानिए कौन क्या किरदार निभा रही?

Published : Jul 02, 2025, 01:26 PM ISTUpdated : Jul 02, 2025, 01:27 PM IST

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की पहली झलक 3 जुलाई को देखने को मिलेगी। 835 करोड़ में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स नज़र आ रहे हैं। नज़र डालिए उन 6 एक्ट्रेसेस पर, जो कथिततौर पर इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं...

PREV
16

1. साई पल्लवी

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : सीता

33 साल की साई पल्लवी के पास मेडिकल की डिग्री है। वे डॉक्टर है। हालांकि, उन्होंने भारत में मेडिकल प्रैक्टिशनर के तौर पर खुद को रजिस्टर्ड नहीं कराया है। उन्हें तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'रामायण' उनकी साइन की हुई पहली हिंदी फिल्म है।

26

2.रकुल प्रीत सिंह

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : सूर्पणखा

34 साल की रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों जगह काम करती हैं। उन्हें हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल फिल्मों के लिए जाना जाता है। रणबीर कपूर संग वे पहली बार काम कर रही हैं।

36

3. काजल अग्रवाल

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : मंदोदरी

काजल वैसे तो साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी फिल्मों के लिए भी जानी जाती हैं। 40 साल की काजल हाल ही में फिल्म 'कन्नप्पा' में माता पार्वती के रोल में नज़र आईं। रणबीर कपूर संग उनकी यह पहली फिल्म है।

46

4. लारा दत्ता

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : कैकेयी

लारा दत्ता वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें कुछ तमिल फिल्मों में भी देखा जा चुका है। 47 साल की लारा पहली बार रणबीर कपूर संग स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

56

5. इंदिरा कृष्णन

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : कौशल्या

54 साल की इंदिरा कृष्णन हिंदी फिल्मों और टीवी शोज की एक्ट्रेस हैं। उन्हें 'तेरे नाम' और 'हॉलिडे' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इससे पहले वे रणबीर के साथ फिल्म 'एनिमल' में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फिल्म में वे रश्मिका मंदाना की मां के रोल में नज़र आई थीं।

66

6.शीबा चड्ढा

रामायण में कौन-सा किरदार कर रहीं : मंथरा

शीबा चड्ढा फिल्मों और टीवी शो के साथ-साथ स्टेज शोज की भी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। 'रेड' और 'बधाई हो' जैसी फिल्मों में नज़र आईं शीबा चड्ढा पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories