
बॉलीवुड के आज के सफल जोड़ियों में से एक हैं सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी। सभी जानते हैं कि सैफ अली की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ हुई थी। अपनी पहली शादी में आई करीना कपूर को सैफ अली ने बेटी कहकर बुलाया था, बाद में उन्हीं से शादी करके ट्रोल भी हुए थे। खैर, इस कपल के अब दो बेटे हैं। कुछ चर्चित अभिनेताओं की तरह सैफ अली ने भी दो हिंदू युवतियों से शादी करके खूब सुर्खियां बटोरीं। सैफ अली खान करीना से 10 साल बड़े हैं। 5 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद इस जोड़े ने शादी कर ली। उस समय लव जिहाद को लेकर भी खूब खबरें आई थीं।
अब सैफ ने बॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को याद किया है। दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे सैफ को यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बड़ा ब्रेक मिला था। ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, दिल चाहता है और कई अन्य फिल्मों से उन्होंने व्यापक स्टारडम हासिल की। निजी जिंदगी में उन्होंने 1991 में पहली बार अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी, लेकिन 2004 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद उन्होंने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि अमृता सिंह से शादी करने से पहले उनके साथ फ्रेंडशिप के दौरान क्या हुआ था।
साल 1992 की बात है। सैफ अली खान को फिल्म निर्माता राहुल रवैल ने अपनी फिल्म 'बेखुदी' के लिए काजोल के साथ कास्ट किया था। यह सैफ के लिए एक बड़ा मौका था क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री में उनका डेब्यू थी। उनकी मां शर्मिला टैगोर भी खुश थीं। उन्हें खुशी थी कि उनका बेटा उनकी अच्छी दोस्त तनुजा की बेटी काजोल के साथ काम करेगा। लेकिन सैफ को फिल्म से बाहर कर दिया गया था। वजह, सैफ अपने प्रोफेशनल रवैये से फिल्म निर्माता राहुल रवैल को नाराज कर बैठे थे।
इसके पीछे वजह थी कि वह अमृता सिंह से प्यार करते थे। यह बात राहुल को नागवार गुजरी। उन्होंने कहा था कि या तो तुम अपनी गर्लफ्रेंड छोड़ दो या फिल्म छोड़ दो। तब अमृता से बेइंतहा प्यार करने वाले सैफ ने कहा था कि वह उन्हें नहीं छोड़ सकते। इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। आखिरकार उन्होंने अमृता सिंह से शादी कर ली। उस समय सैफ की उम्र 21 साल थी। लेकिन अमृता सिंह 32 साल की थीं! खबर यह भी थी कि उन्होंने सबको नाराज करके 12 साल बड़ी एक्ट्रेस से शादी की है। इस खबर ने खूब हंगामा मचाया था। बाद में सैफ अली खान और अमृता सिंह का 13 साल का रिश्ता टूट गया। 2004 में जब सैफ और अमृता ने अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया तो सारा 10 और इब्राहिम 4 साल के थे। आज 53 साल के सैफ अली खान के अमृता सिंह और करीना कपूर, दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं। उनके नाम हैं सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।