Saiyaara का टाइटल सॉन्ग किसने बनाया? इंजीनियरिंग छोड़ कश्मीर से आई थी जोड़ी

Published : Jul 21, 2025, 05:31 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 06:11 PM IST
Saiyaara

सार

सैयारा' का टाइटल ट्रैक सुपरहिट हो चुका है। इसे फ़हीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी है। कश्मीरी म्यूजिक डायरेक्टर फ़हीम और अर्सलान ने इसका संगीत बनाया है। ये गाना दर्शकों को इमोशनल कर रहा है।

Sayara Title Song By Kashmiri Artists: 'सैयारा' का टाइटल ट्रैक सुपरहिट हो चुका है। हर दिन ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जब इस गाने पर ऑडियंस इमोशनल होते नजर आ रही है। कई लोग इस गाने पर चीखने और रोने लगते हैं। यूं तो सैयारा के ज़्यादातर गाने विशाल मिश्रा ने गाए हैं, वहीं तनिष्क बागची ने इसका संगीत दिया है। वहीं इसका खूबसूरत टाइटल गाने को दो कश्मीरियों ने बनाया है।

सैयारा गाने को फ़हीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी है। फ़हीम और अर्सलान निज़ामी ने इसका म्यूजिक तैयार किया है, जो कश्मीर के दो संगीतकार हैं, इनका फ़िल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है।

कौन हैं अर्सलान निज़ामी और फ़हीम अब्दुल्ला ?

अर्सलान निज़ामी लेह के पास एक सिविल इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। वे गीतकार और संगीतकार के रूप में भी अपना शौक पूरा कर रहे थे। इस साल की शुरुआत में वह फ़हीम के साथ मिलकर काम करते थे, ये जोडी पहले "द इमेजिनरी पोएट" के नाम से जानी जाती थी। इनका म्यूजिक कश्मीर में काफ़ी पॉप्युलर है, लेकिन इस स्टेट के बाहर उन्हें कोई नहीं जानता। अर्सलान ने बताया कि, "मैं हमेशा गाने लिखता और संगीतबद्ध करता था। एक दिन, मैंने फ़हीम से बात की और कहा, 'हमारा म्यूजिक सभी तक नहीं पहुंच रहा है। इसके बाद, “उसी दिन, मैंने अपनी इंजीनियरिंग की नौकरी से इस्तीफ़ा दे दिया और फ़हीम के पास गया और कहा, 'चलो करते हैं।' मैं अपने संगीत को एक मौका देना चाहता था।”  हालांकि उस समय सबसे मुश्किल काम मेरे माता-पिता को इसके लिए समझाना था।

 

 

24 घंटे और काम नहीं मिलता तो कश्मीर लौटना था तय?

फ़हीम और अर्सलान ने अपनी जमा पूंजी समेटी और किस्मत आजमाने मुंबई चले आए। उनके पास मुंबई में रुकने के लिए 14 दिनों के लिए पर्याप्त पैसे हैं। मुंबई से निकलने के ठीक पहले यानि 13 वें दिन उनकी मुलाकात संगीतकार तनिष्क बागची से हुई और जल्द ही उन्हें सैयारा का टाइटल ट्रैक कंपोज करने के लिए चुन लिया गया।



मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' ने अपने शुरुआती वीकएंड में ही दुनिया भर में ₹100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली है। यह रोमांटिक ड्रामा ने दर्शकों की बेचैनी बढ़ा दी है। फिल्म की खासियत इसका मेलोडी म्यूजिक है। इसका शीर्षक गीत तो टॉप पर ट्रेंड कर रहा है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Valentine Week 2026: इस वेलेंटाइन पार्टनर संग एन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, मिलेगा रोमांस-थ्रिल का तड़का
Amitabh Bachchan ने पड़ोसी को क्यों बुलाया जलसा, वायरल वीडियो के बाद रह गए थे सन्न?