फेमस होने से पहले ऐसे दिखते थे ये 10 बॉलीवुड स्टार्स, कुछ को तो पहचान भी नहीं पाएंगे आप

Published : May 06, 2023, 02:46 PM ISTUpdated : May 06, 2023, 04:19 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंडिया में कई फिल्म इंडस्ट्रीज हैं, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स की पॉपुलैरिटी हमेशा से सबसे ज्यादा रही है। इन स्टार्स ने कड़ी मेहनत कर खुद को इस मुकाम तक पहुंचाया है। देखिए फेमस होने से पहले ये स्टार्स कैसे दिखते थे…

PREV
110

ऐश्वर्या राय ने 1994 मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया और 1997 में उनकी पहली फिल्म ‘इरुवर’ (तमिल) से उन्होंने डेब्यू किया। हालांकि, उन्हें पहचान 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से मिली थी। ऐश्वर्या की पिछली फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ हाल ही में रिलीज हुई है। 

210

पिछली बार ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए सलमान खान का डेब्यू 1998 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से किया था। 1989 में आई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। सलमान की आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ है, जो इसी साल रिलीज होनी है। 

310

शाहरुख़ खान पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म ‘दीवाना’ में दिखे थे, जो 1992 में रिलीज हुई थी। हालांकि, उनके करियर को स्थापित ‘डर’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्मों ने किया था। शाहरुख़ की पिछली फिल्म ‘पठान’ जनवरी में रिलीज हुई थी और उनकी आने वाली फिल्मों में ‘जवान’ और ‘डंकी’ शामिल हैं। 

410

2003 में फिल्म ‘बूम’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली कटरीना कैफ को पहचान 2005 में आई ‘मैंने प्यार क्यों किया’ से मिली थी। वे पिछली बार ‘फोन भूत’ में नजर आई थीं और उनकी आने वाली फिल्मों में ‘मैरी क्रिसमस’ और 'टाइगर 3' शामिल हैं। 

510

रणबीर कपूर की पहली फिल्म 2007 में आई सांवरिया थी, जो फ्लॉप रही थी। हालांकि, इसमें रणबीर के काम की तारीफ़ हुई थी। वे पिछली बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे और उनकी आने वाली फिल्मों में ‘एनिमल’ शामिल है।

610

2010 में आई अपनी पहली ही फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से रणवीर सिंह ने पहचान बना ली थी। वे पिछले बार फ्लॉप फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आए थे और उनकी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इसी साल रिलीज होनी है। 

710

करीना कपूर की पहली फिल्म 2000 में आई ‘रिफ्यूजी’ थी, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस के काम की तारीफ़ हुई थी। वे पिछली बार 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखी थीं और उनकी आने वाली फिल्मों में 'अड़ बकिंघम मर्डर्स', 'द डिवोशन ऑफ़ सस्पेक्ट X' और 'द क्रू' शामिल हैं।

810

दीपिका पादुकोण ने 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान 2007 में आई हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' से मिली थी। दीपिका पिछली बार फिल्म 'पठान' में दिखी थीं और उनकी आने वाली फिल्मों में 'जवान', 'प्रोजेक्ट K' और 'फाइटर' शामिल हैं।

910

साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म 'Tamizhan' तमिल में आई थी। बॉलीवुड में उनकी एंट्री 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाय' से हो गई थी। लेकिन उन्हें पहचान 2003 में आई 'अंदाज़' से मिली थी। प्रियंका हाल ही में सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आईं। उनकी फिल्म 'लव अगेन' भी 5 मई को रिलीज हुई है। प्रियंका की आने वाली फिल्म 'जी ले ज़रा' है, जो फ़िलहाल प्रोडक्शन स्टेज में है।

1010

1999 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर’ 2012 में आई थी। पिछली बार उन्हें ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा’ में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ शामिल हैं।

और पढ़ें…

The Kerala Story Day 1 Collection: अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन को पछाड़ा, जानिए अदा शर्मा की फिल्म की पहले दिन की कमाई

5 एक्टर-एक्ट्रेसेस, जिन्हें अच्छा दिखने की वजह से नहीं मिला काम

SRK की 'जवान' ने बिगाड़ा गणित, बदलेगी इन 7 फिल्मों की रिलीज डेट!

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories