सलमान खान ऐसे बने भारत के पहले बोन मैरो डोनर

Published : Jul 29, 2024, 07:16 PM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 08:12 PM IST
salman khan

सार

सुपरस्टार सलमान खान ने 2010 में एक छोटी बच्ची को अपना बोन मैरो डोनेट करके मानवता की मिसाल कायम की। जानें कैसे सलमान खान भारत के पहले बोन मैरो डोनर बने।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सलमान खान की पर्सनल लाइफ को लेकर एक खबर आई है कि उन्होंने 2010 में ब्लड कैंसर से जूझ रही एक छोटी लड़की को अपना बोन मैरो डोनेट किया था। ऐसे में सलमान खान भारत के पहले बोन मैरो डोनर बने, जब उन्होंने इसे एक बच्ची को दान किया था।

सलमान ऐसे बने भारत के पहले बोन मैरो डोनर

MDRI के बोर्ड मेंबर डॉ. सुनील पारेख ने कहा, 'मैं सलमान खान को आगे आने और हमारा मुद्दा उठाने के लिए धन्यवाद देता हूं। चार साल पहले, सलमान ने पूजा नाम की एक छोटी लड़की के बारे में पढ़ा था, जिसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। सलमान खान ने शुरू में दान देने के लिए अपनी फुटबॉल टीम को साथ लिया था। हालांकि, जब टीम आखिरी समय में पीछे हट गई, तो केवल सलमान और अरबाज खान ही दान देने के लिए आगे बढ़े और फिर सलमान के बोन मैरो मैच हो गई और इस तरह सलमान खान भारत के पहले बोन मैरो डोनर बन गए। इस समय हमारे पास केवल 5000 डोनर्स हैं। यह महज जागरूकता की कमी नहीं है और यह हमें मरीजों के जीवन के लिए जिम्मेदार बना देगा। मैरो डोनेट करें और एक जीवन बचाएं। यह बिल्कुल ब्लड टेस्ट की तरह है और इसमें समय नहीं लगता है। मैं जानता हूं कि कुछ लोग ब्लड टेस्ट से भी डरते हैं, लेकिन अब थोड़ा बहादुर बनने और बड़ा बदलाव लाने का समय है।'

सुनील शेट्टी ने भी बताई सच्चाई

सुनील शेट्टी ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'सलमान खान एक अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके लिए क्या किया? मैंने कुछ नहीं किया। सलमान खान ने कई साल पहले अपना बोन मैरो किसी को दान कर दिया था। अब वह एक आदमी है, जो समाज में बदलाव चाहता है और इसीलिए भगवान उस पर दयालु है। भगवान उसकी देखभाल कर रहे हैं। वह भगवान का पसंदीदा बच्चा है!'

और पढ़ें..

आर्यन ने दिल्ली में खरीदा 37 करोड़ का घर, गौरी ने किया डिजाइन

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक