
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेन्स बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। अब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान को मॉर्निंग वॉक करते वक्त एक अनजान महिला ने धमकी दी। बताया जा रहा है बुर्का पहने आई एक महिला ने सलीम से कहा कि सही से रहो, वरना लॉरेंस को बता दूंगी। महिला के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुर्का पहने महिला आई और सलीम खान की दी धमकी
बता दें कि हर सुबह की तरह सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर टहल रहे थे। उसी समय स्कूटर पर दो लोग आए, एक गाड़ी चला रहा था और दूसरे ने बुर्का पहना हुआ था। मुंबई पुलिस का कहना है कि स्कूटर के पीछे बैठने वाली एक महिला थी। फिर अज्ञात व्यक्ति ने सलीम खान के पास आकर स्कूटर रोकी और उन्हें धमकी दी। उन्होंने धमकी देते हुए सलीम खान से कहा-सही से रहो वरना लॉरेंस को बता दूं क्या? क्या मुझे लॉरेंस बिश्नोई को भेज देना चाहिए? इससे पहले कि सलीम खान कुछ कर पाते वो दोनों भाग गए। इसके बाद तुरंत सिक्युरिटी आए। घटना के बाद तुरंत बांद्रा पुलिस को सूचित किया गया और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार संदिग्ध एक नाबालिग अपराधी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उस बुर्के वाली महिला को हिरासत में ले लया है, जिसने लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर सलीम खान को धमकी दी थी। मामले की जांच चल रही है। पुलिस यह पहचानने की कोशिश कर रही है कि महिला किसी गिरोह से जुड़ी है या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है।
अप्रैल में हुई थी सलमान खान के घर पर फाइरिंग
आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल में सुबह-सुबह दो बाइक सवार ने सलमान खान के घर यानी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी की थी। बाइक सवार ने सलमान के घर पर 5 राउंड फाइरिंग की थी और फिर भाग गए थे। बता दें कि इस दौरान सलमान का पूरा परिवार घर पर ही था। हालांकि, इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। घटना के 2 दिन बार मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात ने अरोपियों की गिरफ्तार किया था। खबरों की मानें तो इस मामले में अभी तक पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने सलमान का बयान भी दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें...
क्या अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने बॉलीवुड STARS को मिले थे पैसे?
इधर थके-हारे दिखे सलमान खान, उधर इस हसीना ने बालों में छुपाया चेहरा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।