100 Cr क्लब से दूर सलमान खान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, 3 दिन में हुआ इतना कलेक्शन

Published : Apr 24, 2023, 08:36 AM IST
salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan release on eid box office day 3 collection

सार

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Day 3 Collection. सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान की कमाई में धीरे-धीरे उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। हालांकि, फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. ईद के मौके पर 21 अप्रैल को रिलीज हुई सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) कमाई के मामले में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म के तीसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। हालांकि, फिल्म वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने तीसरे दिन 26.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की तीन दिन की टोटल कमाई 64.25 करोड़ के बीच आंकी जा रही है। खबरों की मानें तो सलमान की फिल्म के लिए सोमवार का दिन तगड़ी परीक्षा का होगा क्योंकि अब वर्किंग डेज शुरू हो गए हैं। बता दें कि किसी का भाई किसी की जान, सलमान की ईद रिलीज फिल्मों में से दूसरी सबसे कम ओपनर के रूप में उभरी है।

ऐसा रहा KKBKKJ का 3 दिन का आंकड़ा

डायरेक्टर फरहाद सामजी की मल्टी स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर रिलीज हुई। फिल्म ने अपोनिंग डेट पर 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं, मूवी का दूसरे दिन का कलेक्शन करीब 25 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने तीसरे दिन 26.25 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीन दिन के अंदर 64.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो पठान और तू झूठी मैं मक्कार के अलावा, सलमान की KKBKKJ 2023 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होने की उम्मीद कर रहे हैं।

100 करोड़ के बजट में बनी KKBKKJ

आपको बता दें कि किसी का भाई किसी की जान फिल्म को 10 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें एक्शन-कॉमेडी के साथ फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, वेंकटेश दग्गुबाती, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जगपति बाबू, भूमिका चावला सहित अन्य स्टार्स हैं।

 

ये भी पढ़ें...

3 शब्द का डायलॉग शूट करने शोले के सांभा को लगाने पड़े थे बेंगलुरु के 27 चक्कर, फिर भी कट गया था रोल

Pamela Chopra Prayer Meet में पहुंचे अभिषेक बच्चन, पत्नी के साथ नजर आए ऋतिक रोशन के डैडी, PHOTOS

अर्पिता खान की ईद पार्टी में छाए पलक तिवारी-इब्राहिम अली, जश्न की PICS

अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुए 10 जोड़े, 1 कपल ने लूटी महफिल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Top 10 Spy Thriller Movies में No. 1 बनी 'धुरंधर : रिवेंज', ओपनिंग में हर जासूसी फिल्म को पछाड़ा!
अक्षय कुमार ने हुलिया बदला-साउथ की नकल की फिर भी फिल्म हुई डिजास्टर, करोड़ों का लगा फटका