Tiger 3 Teaser : गद्दारी का लगा दाग मिटाने आ रहे Salman Khan, एक्शन-थ्रिलर से भरा है टीजर

Tiger 3 Teaser in Hindi. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का मैसेज वीडियो चंद मिनच पहले रिलीज किया गया। यशराज के बैनर ते बनी ये फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में धमाका करने आ रही है। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस है। 

Rakhee Jhawar | Published : Sep 27, 2023 5:57 AM IST / Updated: Sep 27 2023, 12:12 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) की रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। कुछ मिनट पहले ही टाइगर 3 का एक मैसेज वीडियो रिलीज किया गया। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान खुद पर लगे गद्दारी के दाग को मिटाने आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पर शेयर कर लिखा- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं #TigerKaMessage. #Tiger3 इस दिवाली सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। सामने आए टीजर में सलमान धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। टाइगर का मैसेज वाला वीडियो थ्रिलर और एक्शन से भरा पड़ा है।

 

 

क्या है टाइगर 3 मैसेज वीडियो में

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के रिलीज हुए मैसेज वीडियो की शुरुआत सलमान के डायलॉग से होती है। वे कहते हैं- मेरा नाम अविनाश सिंह राठौर है पर आप सबके लिए मैं टाइगर हूं। 20 साल अपना सबकुछ इंडिया की इफाजत के लिए दिया, बदले में कुछ नहीं मांगा, पर आज मांग रहा हूं। आज आप सबको ये बताया जा रहा है कि टाइगर आपका दुश्मन है, टाइगर गद्दार है, टाइगर इज एनिमी नंबर वन। तो 20 साल की सर्विस के बाद मैं इंडिया से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं। मेरे बेटे को मैं नहीं इंडिया बोलेगा कि उसका बाप क्या था- गद्दार या देशभक्त। जिंदा रहा तो आपकी खिदमद में फिर हाजिर नहीं तो जयहिंद। इसके बाद शुरू होता है टाइगर का धमाकेदार एक्शन। ताबड़तोड़ गोलियां, आगजनी, हाई ऑक्टेन एक्शन से सलमान पूरी तरह से छा गए। मैसेज वीडियो के आखिर में एक डायलॉग बैकग्राउंड में सलमान की आवाज में सुनाई देता है- जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा नहीं।

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है Tiger 3

आपको बता दें कि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फ्रेंचाइजी टाइगर का यह तीसरा पार्ट है इससे पहले 2012 में आई थी फिल्म एक था टाइगर और फिल्म 2017 में आई टाइगर जिंदा है। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया था। अब तीसरा पार्ट आ रहा है, जो इस दिवाली रिलीज होगी। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया है।

ये भी पढ़ें..

5 साल में सलमान खान ने खुद को लगाया करोड़ों का चूना, तरस रहे 1 HIT को

लकवा मारा तो एक्टिंग छोड़ी, अब यह हीरो है 3300 Cr की कंपनी का मालिक

 

Read more Articles on
Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Pauri Garhwal Accident News: Uttarakhand में 24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा, खाई में गिरी टैक्सी
दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस में तोड़फोड़, CCTV दिखाकर Atishi ने खोला हर एक राज
सिक्किम में जारी कुदरत का कहर, बारिश और भूस्खलन ने सब किया तबाह, लाचुंग में दिखा ऐसा हाल
45 KM लंबे धागे से PM मोदी का अनोखा स्ट्रिंग पोर्ट्रेट, देवाशीष ने किया कमाल... बनाया World Record
Delhi Water Crisis : पानी की समस्या को लेकर 'मटका फोड़' प्रदर्शन, मनोज तिवारी हुए शामिल