South Cinema

लकवा मारा तो एक्टिंग छोड़ी, अब यह हीरो है 3300 Cr की कंपनी का मालिक

Image credits: instagram

साउथ सुपरस्टार अरविंद स्वामी

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अरविंद स्वामी अब लाइमलाइट में कम ही रहते हैं, लेकिन उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।

Image credits: instagram

20 उम्र में किया था अरविंद स्वामी ने डेब्यू

अरविंद स्वामी ने 20 साल की उम्र में 1991 में रजनीकांत के साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म में वे सपोर्टिंग रोल में थे।

Image credits: instagram

ऐसे बढ़ा अरविंद स्वामी का स्टारडम

1992 में आई फिल्म रोजा और 1995 में आई बॉम्बे ने अरविंद स्वामी को स्टारडम की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। फिर 1997 में आई नेशनल अवॉर्डी फिल्म मिनसारा कनवु में किया।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी को मारा लकवा

अरविंद स्वामी को पैर में लकवा हो गया। फिर उनका 4-5 साल तक इलाज चला। उन्हें लंबे समय तक दर्द से जूझना पड़ा।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी ने छोड़ी एक्टिंग

अरविंद स्वामी की फिल्में फ्लॉप होने लगी। उन्होंने साइन की कुछ फिल्में छोड़ी। उनकी 2 फिल्मों को बनने में सालों लगे और निराश होकर एक्टिंग छोड़ दी।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी ने संभाला पिता का बिजनेस

एक्टिंग छोड़ने के बाद और बीमारी से ठीक होने के बाद अरविंद स्वामी ने अपने पिता का बिजनेस संभाला। 2005 में अरविंद ने अपनी सबसे सफल कंपनी की स्थापना की।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी ने भारत में खोली कंपनियां

अरविंद स्वामी ने भारत में पेरोल प्रोसेसिंग और अस्थाई स्टाफिंग कंपनी टैलेंट मैक्सिमस की स्थापना की।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी की 3300 करोड़ की कंपनी

अरविंद स्वामी को बिजनेस में काफी फायदा हुआ और उनकी कंपनियों ने अच्छा परफॉर्म किया। रॉकेटरीच जैसे कई मार्केट ट्रैकिंग पोर्टल के अनुसार 2022 में उनकी कंपनी 3300 करोड़ की थी।

Image credits: instagram

अरविंद स्वामी ने किया फिल्मों में कमबैक

2013 में डायरेक्टर मणि रत्नम ने उन्हें कमबैक के लिए मना लिया। उन्होंने चुनिंदा फिल्मों में काम किया। 2021 में वे कंगना रनोट के साथ थलाइवी में नजर आए।

Image credits: instagram