Watch Video: गणपति विसर्जन पर सलमान खान ने जमाया रंग, Z+ सिक्योरिटी के बीच सड़क पर किया जमकर डांस

Published : Aug 29, 2025, 08:16 AM IST
salman khan

सार

Salman Khan Dance Video: सलमान खान ने 28 अगस्त की रात परिवार संग गणेश विसर्जन किया। अर्पिता खान के घर हुए इस उत्सव में अरबाज, सोहेल, सोनाक्षी, जहीर, आयुष, रितेश और जेनेलिया भी शामिल हुए। सलमान का डांस वीडियो वायरल हो गया। 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 28 अगस्त की रात को गणेश विसर्जन किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार नजर आया। इस साल यह उत्सव अर्पिता खान शर्मा के घर पर आयोजित किया गया, जहां सलमान के साथ-साथ खान परिवार के बाकी सदस्य, जिनमें अरबाज, सोहेल, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, अलीजा, अयान शामिल हुए। ऐसे में यह पूरी तरह से एक फैमिली इवेंट बन गया। अब इस सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

सलमान खान के वायरल वीडियो में क्या है खास?

सलमान खान के इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान बहन अर्पिता, जहीर और सोनाक्षी के साथ जमकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो भांजे आहिल के साथ भी मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान एक बच्चे को देखकर डांस करते हैं और फिर बाद में प्यार से उसके चेहरे को छूते हैं। वहीं सलमान खान के साथ बहनोई आयुष, भांजी आयत, सोनक्षी सिन्हा, जहीर खान और अर्पिता खान भी जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही खान परिवार के करीबी दोस्त रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूज़ा भी अपने बच्चों के साथ मिलकर इस उत्सव में हिस्सा लिया।

 

Ganesh Chaturthi : गणपति बप्पा बन मशहूर हुआ था यह एक्टर, 47 की उम्र में कह गया दुनिया को अलविदा

सलमान खान के वीडियो को देख लोगों ने कैसे किया रिएक्ट

अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'इस वीडियो ने दिल जीत लिया।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सलमान खान के इस अंदाज को देखकर मन खुश हो गया।' सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार एआर मुरुगादॉस की फिल्म 'सिकंदर' में रश्मिका मंदाना के साथ देखा गया था। वहीं अब वो फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही वो इस समय बिग बॉस का 19वां सीजन होस्ट कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office Day 44: रणवीर सिंह का कोहराम जारी, वीकएंड पर कूटे इतने करोड़
'मैंने आज तक ऐसा...', AR Rahman पर कंगना रनौत का बड़ा हमला