
एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के घर पर हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस अभी भी तहकीकात कर रही है। पुलिस केस से जुड़ी ताजा जानकारियां भी आए दिन शेयर करती रहती हैं। इसी बीच केस की छानबीन कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। मुंबई पुलिस ने केस की अपडेट देते हुए बताया कि गोली चलाने वाले शूटर्स को आखिरी वक्त तक नहीं पता था कि उन्हें गोलियां कहां चलानी है। यहां तक कि जब उन्हें हथियार दिए गए तब तक भी वे नहीं जानते थे कि फायरिंग कहां करनी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गोलीबारी केस में पुलिस ने अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सलमान के घर पर 14 अप्रैल को दो बाइक सवार ने दनादन गोलियां चलाई थी और फिर भाग गए थे।
27 मई तक पुलिस कस्टडी में करेंगे सलमान खान फायरिंग केस के आरोपी
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता बिहार के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 27 मई तक बढ़ा दिया गया है। वैसे, आपको बता दें कि सलमान के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई ने ली थी। इस गोलीबारी की घटना के बाद सलमान और उनके परिवार की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सलमान जहां भी जाते हैं, उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात रहता है।
आरोपी अनुज थापन का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
बता दें कि सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी की घटना के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, अनुज के घरवालों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था। अब इस मामले में भी नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मामले में हाई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अनुज का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए कोर्ट ने दो दिन का समय दिया है। खबरों की मानें तो अनुज को 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। उसपर शूटर्स को हथियार सप्लाई करने का आरोप था।
ये भी पढ़ें...
1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिर FLOP पर FLOP, अब ये STAR तरस रहा 1 हिट को
YRKKH Maha धमाका: अभिरा को लगेगा जोरदार झटका, ये शख्स चलेगा घिनौनी चाल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।