South Cinema

1 साल में 3 ब्लॉकबस्टर फिर FLOP पर FLOP, अब ये STAR तरस रहा 1 हिट को

Image credits: instagram

35 साल के हुए विजय देवरकोंडा

साउथ फिल्मों के स्टार विजय देवरकंडा 35 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1989 में हैदराबाद में हुआ था। विजय तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं। 

Image credits: instagram

2011 में किया था विजय देवरकोंडा ने डेब्यू

विजय देवरकोंडा ने 2011 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म नुव्वीला ठीकठाक रही थी। फिर वे शेखर कम्मुला की लाइफ इज ब्यूटीफुल (2012) में छोटे से रोल में नजर आए।

Image credits: instagram

विजय देवरकोंडा ब्लॉकबस्टर

विजय देवरकोंडा ने कुछ साल फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए। फिर 2015 में उनकी फिल्म पेली चूपुलु आई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया।

Image credits: instagram

अर्जुन रेड्डी ने बनाया विजय देवरकोंडा का स्टार

2017 में आई डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म अर्जुन रेड्डी ने विजय देवरकोंडा की किस्मत ही पलटकर रख दी। 8 करोड़ की इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Image credits: instagram

2018 में दी 3 ब्लॉकबस्टर

विजय देवरकोंडा की किस्मत 2018 में चमकी। उनकी लगातार 3 फिल्में महानती (84 करोड़), गीत गोविंदम (127 करोड़) और टैक्सीवाला (38 करोड़)  ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वे झटके में स्टार बन गए। 

Image credits: instagram

2019 में विजय देवरकोंडा का खेल खराब

2019 से विजय देवरकोंडा का BO पर पासा पलट गया और उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप और डिजास्टर साबित हुईं। उनकी डियर कामरेड, वर्ल्ड फेमस लवर, लाइगर, खुशी जैसी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। 

Image credits: instagram

लाइगर से किया बॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि विजय देवरकोंडा ने करन जौहर की फिल्म लाइगर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे थी। 

Image credits: instagram

1 हिट को तरस रहे विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा 5 साल से 1 हिट को तरस रहे हैं। 2024 में आई उनकी फिल्म द फैमिली स्टार भी खास कमाल नहीं कर पाई। 5 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म का बजट 50 करोड़ था और कमाई 20 करोड़।

Image credits: instagram