
एंटरटेनमेंट डेस्क, Bade Miyan Chote Miyan trailer । सलमान खान ( Salman Khan ) ने अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ( Akshay Kumar, Tiger Shroff ) स्टारर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के ट्रेलर ( Bade Miyan Chote Miyan trailer ) पर ज़ोरदार रिएक्शन दिया है । टाइगर 3 एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया है। उम्मीद है कि फिल्म टाइगर और सुल्तान सहित उनकी पिछली रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ देगी। अक्षय कुमार ने सलमान के इस कॉमेन्ट पर रिएक्ट करते हुए उन्हें थैंक्स कहा है।
सलमान खान ने ट्वीट कर दी अक्षय को बधाइयां
मंगलवार को सलमान ने अपने एक्स अकाउंट पर 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर शेयर किया है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'बड़े मियां छोटे मियां', अक्की और टाइगर को फिल्म के लिए शुभकामनाएं, ये बहुत ब्लॉकबस्टर होगी । इसका ट्रेलर बहुत पसंद आया है। अली आप इसके साथ टाइगर और सुल्तान का रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। उम्मीद है कि आप हिंदुस्तान को ईदी देंगे ।
अक्षय कुमार ने सलमान खान को कहा थैंक्स
जवाब में, अक्षय ने लिखा: “थैंक्स भाई @BeingSalmanKhan टाइगर जिंदा था और रहेगा । लेकिन उम्मीद है कि BMCM के साथ अली का जादू भी दर्शकों को एंटरटेन जरुर करेगा।”
अली अब्बास जफर ने सलमान खान से साथ दीं हिट फिल्में
बड़े मियां छोटे मियां के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान खान के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इनमें 2016 में रिलीज हुई सुल्तान और 2017 में रिलीज हुई टाइगर जिंदा है शामिल हैं।
बड़े मियां छोटे मियां की डिटेल
बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय और टाइगर ने इंडियन एयरफोर्स ऑफीसर की भूमिका निभाई है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने लीड विलेन का किरदान निभाया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी अहम किरदार में हैं। प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़ें -
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।