Salman और भाइयों को अर्पिता और अलवीरा ने बांधी राखी, भाईजान का न्यू लुक देख चौंके फैंस

Published : Aug 10, 2025, 06:30 PM ISTUpdated : Aug 11, 2025, 01:11 AM IST
Salman Khan's Raksha Bandhan celebrations

सार

Salman Khan ने अपनी बहन अलवीरा अग्निहोत्री के घर रक्षाबंधन का त्योहार बड़े परिवार के साथ धूमधाम से मनाया। अर्पिता और अलवीरा समेत परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर यह त्योहार सेलिब्रेट किया।

Salman Khan's Raksha Bandhan celebrations: सलमान खान की फैमिली में हर त्यौहार को सेलीब्रेट किए जाने की खबरें आती रहती हैं। दरअसल उनके फैमिली की ज्यादातर महिलाएं हिंदू हैं, वे खुद मुस्लिम पिता और हिंदू मां की संतान हैं। अर्पिता और अलवीरा की शादी सनातन धर्म को मानने वाली फैमिली में किया है। ऐसे में उनके घऱ में हर बड़ा त्यौहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है। शनिवार को सलमान खान ने अपनी फैमिली के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सुपरस्टार ने अपनी बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री के घर पर त्यौहार सेलीब्रेट किया, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं।

खान फैमिली ने अग्निहोत्री के घर मनाया रक्षाबंधन समारोह

अतुल ने सभी को राखी बंधवाते हुए दिखाया कि कैसे फैमिली के सभी बच्चे इस दिन का हिस्सा बने। उनकी बेटी अलीज़ेह ने अपने कई भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, जिनमें सोहेल खान और अरबाज़ खान के बेटे, चचेरे भाई निर्वाण और अरहान भी शामिल थे। इसके बाद, अलवीरा और अर्पिता ने सलमान और अरबाज़ को राखी बांधी। अतुल ने अपनी बहन के साथ भी पोज़ दिया।

 

 

क्या यही है सलमान खान का गलवान लुक?

तस्वीरें रेडिट पर भी आईं, जहां फैंस ने सलमान के नए फिट लुक पर कमेंट किए। एक व्यक्ति ने लिखा, "भाई यहां बहुत हैंडसम लग रहे हैं।" दूसरे ने लिखा, "सलमान खान बॉलीवुड के शेर हैं, जब वी थे और अब भी हैं।" एक फैन ने लिखा, "हर दिन वह अलग दिखते हैं।" एक दूसरे ने कमेंट में लिखा था, "सल्लू अच्छे लग रहे हैं।" इससे पहले, एक्ट्रेस बीना काक ने सलमान खान को "भाई जैसा बेटा" कहते हुए अपनी शुभकामनाएं दी थीं।

बॉलीवुड में पारंपरिक अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का जश्न

कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने शनिवार को रक्षाबंधन मनाया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। अक्षय कुमार से लेकर सैफ अली खान, रणबीर कपूर, इब्राहिम अली खान, अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनुपम खेर, अनन्या पांडे और संजय दत्त तक, सभी सितारों ने राखी का त्योहार को खुशी के साथ मनाया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 की वो 10 इंडियन फ़िल्में, जिन्हें गूगल पर लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया
Dhurandhar X Review: एक्शन पैक्ड, देशभक्ति से भरी... 'धुरंधर' देख क्या बोले लोग