
Salman Khan's Sikandar Movie Leaked Online : सलमान खान की अवेटेड मूवी सिकंदर 30 मार्च को रिलीज कर दी गई है। लेकिन स्क्रीन पर आने से कुछ घंटे पहले ही ये मूवी ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म को रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई वेबसाइटों पर ये मूवी लीक कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों द्वारा पायरेटेड वर्जन हटाने से पहले ही इसे शनिवार देर रात ऑनलाइन लीक किया गया था।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने रविवार सुबह ट्वीट किया, "किसी भी प्रोड्यूसर के लिए यह सबसे बुरा सपना है। एक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले लीक कर दिया जाए। दुर्भाग्य से, 29 मार्च की शाम साजिद नाडियाडवाला की 'सिकंदर' के साथ ऐसा ही हुआ, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।"
कोमल नाहटा ने शेयर की जानकारी
नाहटा की दी गई इंफॉमेशन के मुताबिक फिल्म मेकर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अधिकारियों से फिल्म लीक करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। सिकंदर को सैकड़ों वेबसाइटों से हटा दिया गया। उन्होंने लिखा, "निर्माता ने अधिकारियों से देर रात 600 साइटों से फिल्म को हटवाने को कहा, लेकिन जहां डाउनलोड हो चुकी है, उस नुकसान को नहीं भरा जा सकता है। नाहटा ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक हरकत है। किसी की मेहनत को इस तरह जाया करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।
अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म कैसे लीक हुई और लीक हुए वर्जन की शुरुआत कहां से हुई। सूत्रों का कहना है कि नाडियावाला एंड टीम ने पुलिस से संपर्क किया है और मामले की जांच की जा रही है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।