संगीता बिजलानी के बर्थडे पर लगा स्टार्स का तांता, सलमान खान के साथ-साथ ये सेलेब्स हुए शामिल

Published : Jul 10, 2025, 10:26 AM ISTUpdated : Jul 10, 2025, 07:39 PM IST

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान नए हेयर कलर के साथ पहुंचे। अर्जुन बिजलानी और मीनाक्षी शेषाद्री भी पार्टी में शामिल हुए। देखें तस्वीरें।

PREV
18

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी 9 जुलाई को अपना 65वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बी-टाउन के कई सेलेब्स उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

28

हालांकि, इस दौरान सबकी नजरें बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर टीकी रहीं। वो भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में नजर आए। बर्थडे पार्टी में शामिल होकर उन्होंने साबित कर दिया कि दोनों की दोस्ती आज भी कितनी मजबूत है। इस दौरान सलमान खान ब्लैक टी-शर्ट और जीन्स में दिखाई दिए।

38

वहीं संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में टीवी कपल अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी भी पहुंचे। दोनों ने पार्टी में जमकर मस्ती की और इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

48

अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर संगीता की बर्थडे पार्टी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो और उनकी पत्नी सलमान और संगीता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोगों की नजरें सलमान के नए कलर्ड बालों पर जा रही हैं।

58

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में मीनाक्षी शेषाद्री भी पहुंचीं। दोनों ने एक्ट्रेस के साथ मिलकर पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान मीनाक्षी ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं।

68

आपको बता दें संगीता बिजलानी भारत की पॉपुलर एक्स मॉडल, एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं हैं। संगीता बिजलानी का जन्म 9 जुलाई 1960, मुंबई में एक सिंधी परिवार में हुआ था। फिर 16 साल की उम्र में उन्होंने डिटॉल जैसी एड्स से मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। 

78

इसके बाद वो 1980 में फेमिना मिस इंडिया चुनी गईं और उसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जहां उन्हें बेस्ट नेशनल कॉस्ट्यूम का पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने साल 1988 में कातिल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 1989 में आई फिल्म त्रिदेव से मिली।

88

इसी के साथ-साथ वो साल 1996 में आए टीवी शो चांदनी में लीड रोल में नजर आई थीं। बाद में वो हंसना मत और किनारे मिलते नहीं जैसे शोज को भी उन्होंने प्रोड्यूस किया था। हालांकि, अब वो कई समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories