Akshay Kumar Film Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 ने 2025 की सभी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया। बस विक्की कौशल की फिल्म छावा से पीछे रही। वहीं, ये मूवी कुछ फ्लॉप स्टार्स के लिए लकी साबित और कुछ की तो सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इसी साल 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 165 मिनट की इस मल्टी स्टारर फिल्म को साजिद नाडियाडवाला से प्रोड्यूस किया था। फिल्म का बजट 225 करोड़ के करीब।
210
डायरेक्टर तरुण मनसुखानी की फिल्म हाउसफुल 5 इस साल यानी 2025 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 303.42 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
310
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 के ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने भारत में नेट 198.16 करोड़, ग्रॉस 233.82 करोड़ और ओवरसीज में ग्रॉस 69.60 करोड़ का बिजनेस किया है।
मल्टीस्टारर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 कुछ स्टार्स के लिए बेहद लकी साबित हुई। कुछ के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म भी बनी हाउसफुल 5। आइए जानते हैं किन स्टार्स के लिए लकी रही ये फिल्म।
510
सबसे पहले बात करते हैं फरदीन खान की। फरदीन ने वैसे तो अपने करियर में खुद के दम पर कोई हिट फिल्म नहीं दी, लेकिन कुछ हिट फिल्मों का हिस्सा जरूर रहे। वहीं, हाउसफुल 5 उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बनी। इसके पहले उनकी सबसे कमाऊ फिल्म बे बेबी थी, जिसने 47.15 करोड़ कमाए थे।
610
अभिषेक बच्चन के लिए भी हाउसफुल 5 लकी। इसके पहले उनकी 2016 में आई फिल्म हाउसफुल 3 हिट रही थी। हाउसफुल 3 के बाद वे 9 फिल्मों में नजर आए, लेकिन कोई भी हिट नहीं हुई।
710
हाउसफुल 5 रितेश देशमुख के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बनी। इसके पहले उनकी सबसे कमाऊ फिल्म थी हाउसफुल 4, जिसने 296 करोड़ का बिजनेस किया था।
810
नरगिस फाखरी के लिए भी हाउसफुल 5 लकी रही। ये मूवी उनके करियर की सबसे कमाऊ फिल्म बनी। इसके पहले उनकी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म हाउसफुल 3 थी, जिसने 195 करोड़ का कारोबार किया था।
910
हाउसफुल 5 सोनम बाजवा के लिए सबसे लकी साबित हुई। अभी तक उन्होंने ज्यादातर पंजाबी फिल्मों में काम किया। वहीं, कुछ हिंदी फिल्मों में दिखीं, लेकिन सिर्फ कैमियो रोल में है।
1010
आपको बता दें कि हाउसफुल 5 से पहले इसके 4 पार्ट बने और चारों ही बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहे। इन सभी फ्रेंचाइजी फिल्मों अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे नजर, बाकी स्टारकास्ट बदलती रही।