सलमान खान की ये 11 मूवी नहीं हो पाईं रिलीज, 2 ऐश्वर्या राय के साथ थीं!

Published : May 04, 2025, 06:46 PM ISTUpdated : May 04, 2025, 07:10 PM IST

सलमान खान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'गंगा राम' ठंडे बस्ते में डाल दी है, जो वे संजय दत्त के साथ करने वाले थे। ऐसा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है। जानिए सलमान खान की उन 11 फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज नहीं हो पाईं...

PREV
111

1. इंशाअल्लाह (2018)

डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सलमान खान और आलिया भट्ट को साथ लेकर यह फिल्म ऐलान की थी। लेकिन सलमान ने भंसाली के साथ क्रिएटिव डिफ़रेंस के चलते फिल्म छोड़ी, जो फिलहाल ठंडे बस्ते में है।

211

2. साहब बीवी और गुलाम (2007)

2003 में दीपा मेहता इस फिल्म का डायरेक्शन करने वाली थीं और सलमान खान के साथ ऐश्वर्या का लीड रोल था। बाद में रितुपर्णो घोष को डायरेक्टर के तौर पर लिया गया और सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालन और जॉन अब्राहम को कास्ट किया गया। लेकिन यह फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।

311

3. रामायण (2003)

कथिततौर पर जी.एस. एंटरटेनमेंट ने सलमान खान को भगवान राम और सोहेल खान को लक्ष्मण के रोल में लेकर फिल्म का ऐलान किया था। बंटी वालिया और सोहेल खान फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले थे। डायरेक्टर फाइनल होता, उससे पहले ही यह फिल्म बंद हो गई।

411

4. दस (1997)

सलमान खान के साथ संजय दत्त भी इस फिल्म में लीड रोल कर रहे थे। मुकुल आनंद फिल्म के डायरेक्टर थे, जिनके निधन के चलते यह फिल्म बंद हो गई। इसका एक गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालो' रिलीज हुआ था और आज भी सबसे मशहूर गानों में से एक है।

511

5. चोरी मेरा काम (1995)

बताया जाता है कि सलमान खान के साथ इस फिल्म में सुनील शेट्टी, काजोल और शिल्पा शेट्टी का भी अहम् रोल था। फिल्म का पहला शेड्यूल भी शूट हो गया था। लेकिन यह फिर आगे नहीं बढ़ पाई। अजीज सजावल फिल्म का निर्देशन कर रहे थे।

611

6. ख़ामोशी (1994)

राकेश रोशन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय लीड रोल करने वाली थीं। आयशा जुल्का, अतुल अग्निहोत्री और अनुपम खेर की भी इसमें अहम् भूमिका होती। लेकिन यह फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी।

711

7. आंख मिचोली (1992)

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने सलमान खान को अपनी इस फिल्म में जुड़वां भाइयों का रोल निभाने के लिए कास्ट किया था। लेकिन बाद में सलमान खान को अपने रोल पर डाउट हुआ और फिर यह फिल्म बंद ही हो गई।

811

8. क़ानून (1991)

सलमान खान के साथ इस फिल्म में विनोद खन्ना, नगमा, नूतन, किरण कुमार, जरीना वहाब, अनुपम खेर और शरत सक्सेना फिल्म में कास्ट किए गए थे। महेश भट्ट इसे डायरेक्ट करने वाले थे। फिल्म अनाउंसमेंट के बाद बंद हो गई।

911

9. रण क्षेत्र (1990)

1989 में ब्लॉकबस्टर 'मैंने प्यार किया' के बाद सलमान खान और भाग्यश्री एक बार फिर साथ आने वाले थे। लेकिन इसी दौरान भाग्यश्री की शादी हो गई और 'रण क्षेत्र' कभी बन ही नहीं पाई।

1011

10. घेराव (1991)

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी इस फिल्म में सलमान खान और मनीषा कोइराला को कास्ट कर चुके थे। फिल्म का मुहूर्त भी हो चुका था। लेकिन अज्ञात कारणों से यह बंद हो गई।

1111

11. हैंडसम

कथिततौर पर सलमान खान ने संगीता बिजलानी और नगमा के साथ यह फिल्म साइन की थी। लेकिन अनाउंसमेंट के बाद यह कभी आगे नहीं बढ़ पाई।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories