ऐसे क्या किया संगीता बिजलानी ने सलमान खान के साथ कि लोगों का मचला दिल, जरूर देखें VIRAL VIDEO

Published : Apr 23, 2023, 12:43 PM IST
sangeeta bijlani gets cozy with salman khan

सार

अर्पिता खान और आयुष शर्मा ने बीती शाम अपने घर पर ईद पार्टी का आयोजन किया। इससे जुड़े कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में एक वीडियो ऐसा भी है, जिसे देखने के बाद लोगों को दिल मचल रहा है। आप भी देखें क्या है इस वीडियो में... 

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान और संगीता बिजलानी के बीच एक वक्त बहुत गहरी मोहब्बत थी और इस इश्क की झलक आज भी कभी कभार देखने मिल ही जाती है। बता दें कि बीती शाम अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा के साथ मिलकर ईद के मौके पर एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर टीवी से जुड़े कई सेलेब्स स्टाइलिश और ग्लैमरस लुक में नजर आए। इसी पार्टी से जुड़ा एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का दिन मचल गया है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान, एंकर रजत शर्मा से बात कर रहे हैं और इसी बीच संगीता बिजलानी दौड़कर आती है और किसी बात को लेकर उनके गाल पकड़ लेती है। सलमान भी संगीता की हरकत पर मुस्कराने लगते हैं। वीडियो देखकर लोग खुद का कमेंट्स करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

संगीता-सलमान के वीडियो पर लोगों ने किए कमेंट्स

सलमान खान और संगीता बिजलानी के वायरल हो रहे वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक छेड़छाड़ को देखकर एक ने बोला- भाई तो भाई है लेकिन किसी की जान भी है। एक अन्य ने लिखा- इसीलिए भाई ने अभी तक शादी नहीं की। एक बोला- ये तो दिन-ब-दिन यंग होती जा रही है। एक ने कहा- इसी की वजह से भाई ने अभी तक शादी नहीं की। एक बोला- यह अभी भी यंग दिखती है। इसी तरह कईयों ने दोनों को देखकर रोमांटिक कमेंट्स किए। वहीं, कईयों ने दिल और आग लगाने वाली इमोजी शेयर की।

10 साल की सलमान-संगीता ने डेटिंग

सलमान खान और संगीता बिजलानी ने करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, इसके बाद कपल ने शादी करने का फैसला किया था। दोनों की शादी की डेट भी फिक्स हो गई थी। दोनों 27 मई 1994 को शादी करने वाले थे। कहा जाता है कि शादी के कार्ड तक बट गए थे। लेकिन इसी बीच संगीता को अहसास हुआ कि सलमान कहीं ना कहीं उन्हें धोखा दे रहे हैं। उन्हें पता चला कि सलमान, सोमी अली के साथ रिलेशनशिप में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता ने सलमान-सोमी को रंगे हाथों पकड़ लिया था और इसके बाद दोनों की शादी कैंसिल हो गई। कुछ सालों बात संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी की। हालांकि, सालों बाद दोनों का तलाक हो गया।

 

ये भी पढ़ें...

अर्पिता खान की ईद पार्टी में शामिल हुए 10 जोड़े, 1 कपल ने लूटी महफिल

सलमान खान की बहन की EID पार्टी में सितारों का मेला, छाई Ex गर्लफ्रेंड

KKBKKJ: ऐसा रहा सलमान खान की 8 मल्टी स्टारर मूवी का BOX OFFICE रिकॉर्ड

इस मामले में SRK टॉप पर, साउथ के 4 स्टार्स ने पछाड़ा दबंग सलमान खान को

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश