
Late Sanjay Kapoor's birthday bash: दिवंगत संजय कपूर के जन्मदिन पर, उनकी एक्स साली और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने समायरा और कियान के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
15 अक्टूबर को, संजय कपूर की तीसरी पत्नी और विधवा प्रिया सचदेव कपूर ने अपने दिवंगत पति और हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस वीडियो में, प्रिया ने संजय और करिश्मा के बच्चों, समायरा और कियान को भी शामिल किया। उनके इस कदम को सोशल मीडिया यूजर्स ने स्ट्रेटजिक स्टेप बताया है।
ये भी पढ़ें-
Sonu Sood New Property: सोनू सूद और उनके बेटे ईशान ने पनवेल में खरीदी नई प्रॉपर्टी, कीमत करोड़ों में
इस बीच करिश्मा और उनकी बहन बॉीवड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अब संजय को उनकी जयंती पर याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। इससे पहले , करिश्मा कपूर ने अपने ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक बर्थडे केक की तस्वीर शेयर की। केक पर एक मोमबत्ती के साथ 'हैप्पी बर्थडे डैड' लिखा हुआ था। करिश्मा द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर करने के तत्काल बाद, उनकी बहन करीना कपूर खान ने इसका स्क्रीनशॉट लिया और इसे अपनी स्टोरी पर रिपोस्ट किया। इसके साथ, बेबो ने करिश्मा और संजय के बच्चों समायरा और कियान के लिए एक मैसेज लिखा, "मेरे समु और किउ डैड हमेशा तुम्हारी रक्षा करेंगे।" इस मुश्किल घड़ी में हम दोनों बहनें वाकई एक-दूसरे के लिए स्ट्रेंथ हैं।
करिश्मा कपूर के बच्चों ने संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्ति पर दावा ठोंका है। करिश्मा के बच्चों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक पिटीशन दायर करके बताया कि जो वसीयत प्रिया सचदेव ने पेश की है। वह फर्जी है, इसे संजय कपूर ने नहीं बनाया है। ये विवाद अब कानूनी पचड़े में फंस गया है। जहां करिश्मा के बच्चे पिता की संपत्ति में अपना नेचुरल राइट बता रहे हैं, वहीं प्रिया की दलील है कि करिश्मा तलाक के समय अपना और बच्चों का पूरे हक का पैसा प्राप्त कर चुकी हैं। ऐसा में वसीयत के मुताबिक ये समस्त प्रॉपर्टी उनके बच्चों को मिलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Akshay Kumar क्यों पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, इस बात की चाहते हैं प्रोटेक्शन
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।