Sonu Sood New Property: सोनू सूद और उनके बेटे ईशान ने पनवेल में खरीदी नई प्रॉपर्टी, कीमत करोड़ों में

Published : Oct 16, 2025, 01:55 PM IST
Sonu Sood

सार

Sonu Sood New Property: एक्टर सोनू सूद और बेटे ईशान ने पनवेल में करोड़ों रुपए का प्लॉट खरीदा है। हाल ही में ईशान ने 2.6 करोड़ का अपार्टमेंट लिया था, वहीं सोनू ने अपना एक फ्लैट 8.10 करोड़ में बेचा था।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने बेटे ईशान सूद के साथ मिलकर पनवेल के शिरडन इलाके में एक प्लॉट खरीदा है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। यह जानकारी रियल एस्टेट मार्केटप्लेस स्क्वायर यार्ड्स के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (आईजीआर) की वेबसाइट पर रिव्यू किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डाक्यूमेंट्स से मिली है। इस लेनदेन का ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन अक्टूबर 2025 में हुआ है।

सोनू सूद ने कितने में खरीदी नई प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू सूद ने इसे 1.05 करोड़ रुपए में खरीदा है। सोनू सूद ने जो जमीन खरीदी है, वो लगभग 0.065 हेक्टेयर में फैली है। इसे खरीदने के लिए उन्होंने 6.3 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भरी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पनवेल-कर्जत रेलवे लाइन के किनारे स्थित पनवेल, अपकमिंग आईटी पार्क, स्कूल-कॉलेज, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अटल सेतु (मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक) जैसे प्रोजेक्ट्स के कारण रेसिडेंशियल और कमर्शियल केंद्र बन गया है। हालांकि, इस प्रॉपर्टी के लेनदेन के बारे में सोनू ने रिएक्ट नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें..

Bigg Boss 19: बवाली फहराना भट्ट ने बिगाड़ा माहौल, फूटा घरवालों का गुस्सा-दिखाई औकात

सुनीता को कई बार माफ किया...पत्नी को लेकर गोविंदा का चौंकाने वाला खुलासा

सोनू सूद के बेटे ईशान ने इससे पहले कहां खरीदी थी प्रॉपर्टी?

सोनू सूद के बेटे ईशान ने अगस्त 2025 में अंधेरी वेस्ट, मुंबई में 2.6 करोड़ रुपए में एक प्रीमियम अपार्टमेंट भी खरीदा था। इस संपत्ति का RERA कारपेट एरिया 83.61 स्क्वायर मीटर और टोटल बिल्ट अप एरिया 100.37 स्क्वायर मीटर है। इस सौदे पर उन्होंने 15.60 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस भरी थी।
आपको बता दें अक्टूबर 2025 में सोनू सूद ने मुंबई के महालक्ष्मी स्थित अपना अपार्टमेंट 8.10 करोड़ रुपए में बेचा था। इस प्रॉपर्टी को सोनू ने 2012 में यह संपत्ति 5.16 करोड़ रुपए में खरीदी थी। इसे बेचकर उन्हें 13 साल बाद 2.94 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर