कार्तिक आर्यन से ब्रेकअप के 3 साल बाद सारा अली खान ने खोले कई राज, बोलीं- ये सब आसान नहीं होता..

Published : Nov 09, 2023, 10:35 AM IST
Sara Ali khan

सार

सारा अली खान ने हाल ही में 'कॉफी विद करण' में कार्तिक आर्यन संग अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री का काला सच भी फैंस को बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्ममेकर करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के लेटेस्ट एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सारा ने अपनी प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप और ब्रेकअप के बाद उनसे दोस्ती बनाए रखने पर भी चुप्पी तोड़ी।

सारा अली खान ने खोले कई राज

करण जौहर ने बातचीत के दौरान सारा से कहा कि क्या उनके लिए उस शख्स के साथ दोस्ती बनाए रखना आसान है, जिसे वो डेट कर चुकी हैं। इसके जवाब में सारा अली खान ने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कहना चाहती कि यह सब आसान है क्योंकि तब यह उससे थोड़ा ज्यादा अजीब लगेगा। यह हमेशा आसान नहीं होता है। जब आप किसी के साथ इन्वॉल्व होते हैं, चाहे वो दोस्त हो, प्रोफेशनली हो, रोमांटिक तौर पर हो, खास तौर से अगर बात मेरी हो तो मैं इंवॉल्व होती हूं और इन्वेस्ट करती हूं। ऐसा नहीं है, इससे वाकई में कोई फर्क नहीं पड़ता, आज जो भी है, कल जो भी हो। इसका आप पर असर पड़ता है, लेकिन आखिरकार आपको उससे आगे बढ़ना होगा।

सारा अली खान ने खोले इंडस्ट्री के कई राज

सारा ने आगे कहा, 'यह कहना बुद्धिमानी की बात नहीं है कि इंडस्ट्री में कोई हमेशा के लिए आपका दोस्त रहेगा या आप कभी किसी से बात नहीं करेंगे। यहां कोई दोस्ती जीवन भर नहीं टिकती और न ही कोई दुश्मनी। आज जो बात नहीं करते कल हो सकता है बात करने लगे। बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्ती, पिंकी प्रॉमिस जैसा कुछ भी नहीं होता। लोगों के बीच की दोस्ती-यारी परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती हैं।' इसके बाद करण ने खुलासा करते हुए कहा कि एक बार करीना कपूर और काजोल के रिश्तों में खटास आ गई थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने चीजें सुलझा लीं।

कार्तिक आर्यन कर चुके हैं सारा और अनन्या को डेट

सारा ने कुछ साल पहले कॉफी विद करण में अपने पिता सैफ अली खान के सामने कहा था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है। इसके कुछ दिन बाद दोनों ने 'लव आज कल 2' में साथ काम किया और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि फिल्म की रिलीज होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। वहीं अनन्या और कार्तिक ने भी एक समय पर एक-दूसरे को डेट किया था। उनके रिश्ते और ब्रेकअप की पुष्टि खुद करण ने KWK के एक एपिसोड में अनन्या की मां भावना पांडे के साथ की थी।

और पढ़ें..

KGF के 'रॉकी भाई' ने बढ़ाई फीस, अल्लू अर्जुन के पिता ने सुनाई खरी खोटी, फैंस का चढ़ा पारा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Abhishek Bachchan Upcoming Movies: अभिषेक बच्चन की 5 अपकमिंग फ़िल्में, BO पर आएगा भूचाल!
Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?