
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख़ खान देश के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनके नाम पर सोने का सिक्का जारी किया गया है। SRK के सम्मान में यह सिक्का भारत में नहीं, बल्कि पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने निकाला है। इस म्यूजियम द्वारा इससे पहले किसी और एक्टर का सोने का सिक्का जारी नहीं किया गया। एक पैपराजी पेज से शाहरुख़ खान के नाम पर बनाए गए सोने के सिक्के वाली तस्वीर शेयर की है और उनके चाहने वालों को यह जानकारी दी है।
ग्रेविन म्यूजियम ने जारी किया शाहरुख़ खान के नाम का सिक्का
पैपराजी पेज द्वारा शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि सिक्के पर SRK की फोटो नज़र आ रही है। वे खड़ी हुई मुद्रा में नज़र आ रहे हैं। उनके एक ओर म्यूजियम तो दूसरी ओर शाहरुख़ खान लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में लिखा गया है, "पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख़ खान के सम्मान में सोने का सिक्का जारी किया। यह सम्मान पाने वाले इकलौते बॉलीवुड एक्टर।"
शाहरुख़ खान के सोने के सिक्के पर आए ऐसे रिएक्शन
ग्रेविन म्यूजियम द्वारा जारी किए गए सिक्के को देखकर इंटरनेट यूजर्स शाहरुख़ खान की सराहना कर रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "सिक्का चले है तेरे नाम का।" एक यूजर का कमेंट है, "जलवा है भाई का।" एक यूजर ने लिखा है, "बॉलीवुड का किंग शाहरुख़ खान।" एक यूजर का कमेंट है, "इंडिया की दो शान। एक शाहरुख़ दूसरा सलमान।" हालांकि, कई इंटरनेट यूजर्स शाहरुख़ को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर का कमेंट है, "पैसे देकर एक कस्टमाइज सोने का सिक्का कोई भी बना सकता है।" एक यूजर का कमेंट है, "पेड सर्विस का पावर।"
शाहरुख़ खान की अपकमिंग फ़िल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख़ खान ने 2023 में तीन बैक टू बैक हिट फ़िल्में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' दीं। ख़बरों की मानें तो उनकी अगली फिल्म 'किंग' है, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी उनके साथ दिखाई देग। इस फिल्म का निर्देशन सुजोय घोष कर रहे हैं। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में पहुंच सकती है।
और पढ़ें…
अभिषेक बच्चन ने खरीदी नई कार, प्लेट पर दिखा ऐश्वर्या राय का फेवरेट नंबर?
2024 में सबसे ज्यादा देखी गईं ये 10 वेब सीरीज, नं. 1 ने सबको चौंकाया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।