शाहरुख खान को डेब्यू फिल्म में मिली थी इतनी फीस, रकम जान हो जाएंगे हैरान

Published : Nov 01, 2025, 05:11 PM IST
शाहरुख खान

सार

Shah Rukh Khan Debut Film Fees:निर्माता विवेक वासवानी ने शाहरुख के शुरुआती संघर्ष का खुलासा किया। उनकी पहली साइन की हुई फिल्म हेमा मालिनी की 'दिल आशना है' थी। इसके लिए उन्हें अच्छी रकम मिली थी। 

शाहरुख खान के आज लोग दीवाने हैं, लेकिन उन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। उन्होंने फिल्म 'दीवाना' (1992) से डेब्यू किया था। वहीं अब शाहरुख के पुराने दोस्त और शुरुआती मार्गदर्शक, निर्माता विवेक वासवानी ने सुपरस्टार के फिल्मी सफर की कम जानी-पहचानी शुरुआत के बारे में बताया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख ने सबसे पहले कौन सी फिल्म साइन की थी और उस समय उन्हें इसके लिए कितनी मामूली फीस मिली थी।

शाहरुख खान को कैसे मिला था डेब्यू फिल्म का ऑफर

विवेक ने उस दिन को याद किया जब शाहरुख खान, हेमा मालिनी से मिले। उस समय शाहरुख इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे और विवेक वासवानी के साथ रह रहे थे। तभी उन्हें हेमा मालिनी का फोन आया। वो अपनी निर्देशित फिल्म 'दिल आशना है' के लिए कास्टिंग कर रही थीं। दोनों एक्साइटेड, लेकिन घबराए हुए उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक शख्स अखबार के पीछे छिपा बैठा है। जब उसने अखबार नीचे किया, तो वो दंग रह गए, क्योंकि वो कोई और नहीं, बल्कि धर्मेंद्र थे। थोड़ी देर में हेमा मालिनी भी आईं और उन्होंने शाहरुख के लुक और बतौर लीड एक्टर का ऑफर दिया। इस दौरान विवेक ने कहा कि राकेश रोशन और रमेश सिप्पी जैसे नामी निर्माता पहले ही शाहरुख को साइन कर चुके हैं। बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि यह एक सफेद झूठ था, मगर यह वही झूठ था, जिसने शाहरुख के करियर को नई दिशा दे दी।

ये भी पढ़ें..

Aishwarya Rai की ये 5 फ़िल्में कभी ना हो सकीं रिलीज, कोई सुनील शेट्टी तो कोई सनी देओल के साथ

Aishwarya Rai देश की दूसरी सबसे रईस एक्ट्रेस, जानिए पहली कौन? नेटवर्थ में कितना अंतर

शाहरुख खान को डेब्यू फिल्म के लिए मिली थी कितनी फीस

हेमा मालिनी ने शाहरुख की एनर्जी और स्क्रीन पर उनकी एक्टिंग देखीं और उन्हें फिल्म में लेने का फैसला किया। हेमा ने उन्हें इस भूमिका के लिए 50,000 रुपए का ऑफर किया था, जो एक स्ट्रगल करने वाले एक नए एक्टर के लिए एक छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण राशि थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जीतेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह और कबीर बेदी जैसे सेलेब्स नजर आए थे। हालांकि, शाहरुख की पहली साइन की गई फिल्म 'दिल आशना है' थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म राकेश रोशन द्वारा निर्देशित 'किंग अंकल' थी, और उनकी पहली रिलीज 'दीवाना' थी, जो उनकी सफलता का कारण बनी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai BMC Elections 2026: अक्षय से लड़की ने मांगी कर्ज चुकाने मदद, जानें फिर क्या हुआ
Indian Army Day: भारतीय सेना का शौर्य दिखाती 6 धुरंधर फिल्में, आज भी दर्शकों की फेवरेट