शाहरुख़ खान की 'पठान' ने कश्मीर में रचा इतिहास, 32 साल बाद यहां के सिनेमाघरों में कर डाला यह करिश्मा

Published : Jan 27, 2023, 05:05 PM IST
Shah Rukh Khan Pathaan Day 2 Collection

सार

कश्मीर घाटी के लोगों के बीच भी शाहरुख़ खान की 'पठान' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। 32 साल में जो काम कोई और बॉलीवुड फिल्म नहीं कर सकी, वह 'पठान' ने कर दिखाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ना केवल यह फिल्म कलेक्शन के मामले में झंडे गाढ़ रही है, बल्कि इसने कश्मीर में भी सालों के सूखे को मिटाया है। इसने कश्मीर में ऐसा करिश्मा कर दिखाया है, जो पिछले 32 साल में कोई भी बॉलीवुड फिल्म नहीं कर पाई है। दरअसल, यह 'पठान' का करिश्मा ही है, जो 32 साल के इंतजार के बाद कश्मीर के सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लौट आए हैं।

सिनेमा चैन ने दी जानकारी

मशहूर सिनेमा चैन आइनॉक्स ने अपने एक ट्वीट में 'पठान' के रिकॉर्ड के बारे में बताया गया है। सिनेमा चैन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, "आज पठान की दीवानगी ने देश को जकड़ लिया है। हम 32 साल के लंबे अंतराल के बाद कश्मीर घाटी में कीमती हाउसफुल के साइन बोर्ड वापस लाने के लिए किंग खान के आभारी हैं। शुक्रिया शाहरुख़ खान।"

235 करोड़ से ज्यादा कमाए

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले दिन लगभग 57 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड बनाया। यहां तक कि हिंदी बेल्ट में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली कन्नड़ फिल्म 'KGF Chapter 2' के हिंदी वर्जन के पहले दिन के कलेक्शन को भी इसने पछाड़ दिया है, जो कि 53.95 करोड़ रुपए था। फिल्म ने दो दिन में लगभग 120 करोड़ रुपए से ज्यादा का नेट कलेक्शन इंडिया में कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह लगभग 235 करोड़ रुपए के ग्रॉस कलेक्शन पर पहुंच गई है।

तीसरे दिन कमाएगी इतने!

एक ट्रेड ट्रैकर वेबसाइट की खबर की मानें तो 'पठान' तीसरे दिन यानी शुक्रवार को लगभग 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन इंडिया में कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत में इसका तीन का नेट कलेक्शन 150 करोड़ रुपए को पार कर जाएगा और वर्ल्डवाइड यह 300 करोड़ के आंकड़े को छू रही होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'पठान' शाहरुख़ खान की बतौर लीड हीरो कमबैक फिल्म है, जो 25 जनवरी को रिलीज हुई है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

और पढ़ें…

प्यार में उम्र भूले 7 सेलेब्स, किसी ने 17 साल बड़े एक्टर तो किसी ने 23 साल छोटी एक्ट्रेस को बनाया पार्टनर

250 करोड़ में बनी 'पठान' 2 दिन में ही बजट निकालने के करीब, जानिए SRK की फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने 33 की उम्र में की दूसरी शादी, जानिए किस बॉलीवुड एक्टर को बनाया हमसफ़र?

हर दिन शराब पीते थे रजनीकांत, फूंक जाते थे अनगिनत सिगरेट, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 एक्टर सनी देओल ने किया दर्शकों को सरप्राइज, Gaiety Galaxy में दिखा गजब नजारा
Dharmendra को मरणोपरांत पद्म विभूषण क्यों? हेमा मालिनी का आया तगड़ा रिएक्शऩ