शाहरुख खान ने स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ईरानी के रिसेप्शन में दिखाया स्वैग, हॉट लुक में दिखी मौनी रॉय

Published : Feb 18, 2023, 09:47 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को अपनी बेटी शैनेल ईरानी के शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की मेजबानी की। कभी सास भी बहू थी एक्ट्रेस और अब केंद्रीय मंत्री की सौतेली बेटी की शादी में शाहरुख खान ने भी शिरकत की।

PREV
16
मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीर

मौनी रॉय ( Mouni Roy) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें शाहरुख खान भी नज़र आ रहे हैं। शाहरुख खान ( Shah Rukh Khan) ने इस शादी के लिए ऑल ब्लैक सूट  का ऑप्शन चुना था, वे इसमें हैंडसम लग रहे थे, उन्होंने स्मृति ईरानी उनके पति जुबिन ईरानी के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। 

 

26
मौनी रॉय, पति सूरज नांबियार के साथ पहुंची रिसेप्शन में

मौनी रॉय ने अपने पति सूरज नांबियार के साथ इस रिसेप्शन में शिरकत की थी। मौनी रॉय ने मिंट ग्रीन साड़ी पहनी थी। मौनी रॉय दो फोटो में नज़र आ रही हैं, उनकी एक पोस्ट में शैनले और उनके पति अर्जुन के साथ स्टेज का भी एक फोटो है। 
 

36
रोनित रॉय, रवि किशन ने की शिरकत

क्यूंकि सास भी कभी बहू थी, में स्मृति के अपोजिट मिहिर विरानी का किरदार निभाने वाले रोनित रॉय ने भी फंक्शन की तस्वीरें शेयर कीं है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा “ दोस्ती के वर्षों और गर्मजोशी और प्यार बढ़ता रहता है, बधाई शनैल और अर्जुन। आपको आगे एक आनंदमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। । इस पिक में भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद रवि किशन भी नज़र आ रहे हैं। 
 

46
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने दिए पोज़

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने फैैमिली मेंबर के साथ क्यूट स्माइल के साथ पोज़ दिया ।  

56
शैनेल और अर्जुन ने साल 2021 में की थी सगाई

शैनेल और अर्जुन ने साल 2021 में सगाई की थी। इसके बाद दोनों फरवरी 2023 में शादी करने का फैसला किया । 

66
राजस्थान में लिए सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा निवासी अर्जुन और शैनेल की शादी का जश्न 7 फरवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी के साथ शुरू हुआ था। इस जोड़ ने राजस्थान में  सात फेरे लिए थे। 


ये भी पढ़ें : 

8 PHOTO: एक हुक के सहारे टिकी रही उर्फी की ड्रेस, यूजर्स बोले- गजब है धागे पर भरोसा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories