
एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान पार्टियों के शौक़ीन हैं और अक्सर उन्हें वीकेंड बैश एन्जॉय करते देखा जा सकता है। इस वीकेंड भी वे एक पार्टी में शामिल हुए, जिससे उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन खान को एक लड़की के साथ Cosy होते देखा जा सकता है। उनका वायरल वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि वे जिस लड़की के साथ नज़र आ रहे हैं, वह कोई और नहीं, बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिशा बोन्सी हैं। लोग वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपने-अपने कयास पोस्ट कर रहे हैं।
क्या है आर्यन खान के वायरल वीडियो में?
बताया जा रहा है कि आर्यन खान का यह वायरल वीडियो रविवार रात मुंबई में हुई एक पार्टी का है। वीडियो में डीजे को गाना सेट करते और पार्टी में धुएं के छल्ले उड़ते देखा जा सकता है। इस वीडियो आर्यन को एक मिस्ट्री वुमन के बेहद नज़दीक होते देखा गया। दोंनों की नजदीकियों ने इंटरनेट यूजर्स को बातें करने का मौक़ा दे दिया है। एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो देखने के बाद कमेंट बॉक्स में लिखा है, "क्या उनके साथ नज़र आ रही लड़की लारिशा है?" एक यूजर ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की हैं तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "यह लारिशा जैसी दिख रही है।"
पार्टी से पहले वेन्यू से बाहर दिखे थे आर्यन और लारिशा
पार्टी से ठीक पहले आर्यन खान को वेन्यू पर कार्गो पेंट, ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में पैपराजी को पोज देते देखा गया था। बाद में लारिशा बोन्सी को भी इसी पार्टी में एंटर होते देखा गया। ऐसे में जब पार्टी से आर्यन का वीडियो वायरल हुआ और उन्हें मिस्ट्री वुमन के साथ देखा गया तो लोग अंदाजा लगाने लगे कि यह मिस्ट्री वुमन उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिशा बोन्सी ही हैं। बता दें कि लंबे समय से आर्यन और लारिशा के लिंकअप की ख़बरें मीडिया में हैं। हालांकि, दोनों में से अभी तक किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
डेब्यू वेब सीरीज पर व्यस्त हैं आर्यन खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'स्टारडम' पर काम कर रहे हैं। इस वेब सीरीज से वे बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। वेब सीरीज में रणवीर सिंह और करन जौहर समेत कई बड़े-बड़े सेलेब्स का कैमियो देखने को मिलेगा।
और पढ़ें…
Kalki 2898 AD ने भारत में छुआ नया माइलस्टोन, 11वें दिन कर ली इतनी कमाई
सलमान खान की 10 सबसे महंगी घड़ियां, दो की कीमत लाखों नहीं, करोड़ों में!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।