2026 को आने अब बस चंद घंटे ही बाकी हैं। नए साल का स्वागत करने की हर किसी ने तैयारी कर रखी हैं। वहीं, नए साल में मनोरंजन जगत में भी बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। बता दें कि कुछ स्टार्स कमबैक की तैयारी में हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 2026 में धमाकेदार वापसी करने के फुल मूड में हैं। दोनों करीब 18 साल बाद एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। बता दें कि दोनों डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में दिखेंगे।
26
शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को साथ देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। दोनों 2023 के बाद साथ में नहीं दिखे। दोनों 2026 में डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में नजर आएंगे।
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी आखिरी बार 19 साल पहले आई फिल्म फिर हेरा फेरी में नजर आई थी। बताया जा रहा है तीनों फिल्म हेरा फेरी 3 में साथ दिखेंगे, जो 2026 में रिलीज होगी। फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं।
46
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी 2026 में कमबैक कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार 2022 में आई फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। दोनों की फिल्म लव एंड वॉर मई 2026 में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है।
56
वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट
फिल्म फुकरे की जोड़ी वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। दोनों फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म राहु केतु में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है और ये 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
66
अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म
अक्षय कुमार 2026 में एक बार फिर मल्टी स्टारर फिल्म के साथ कमबैक कर रहे हैं। उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल 2026 में रिलीज होगी और इसके डायरेक्टर अहमद खान है। इस मूवी में तकरीबन 35 स्टार्स हैं।