नया साल यानी 2026 नजदीक है। बॉलीवुड में भी काफी कुछ देखने मिलने वाला है। आपको बता दें कि इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स 2026 में सिल्वर स्क्रीन पर जलवा दिखाते नजर आएंगे। सारा अली खान से लेकर सुहाना खान सहित अन्य स्टार किड्स की फिल्म रिलीज होने वाली है।
बॉलीवुड में 2026 काफी धमाकेदार होने वाला है। तकरीबन 10 स्टार किड्स की एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए, जानते हैं इनके बारे में डिटेल में…
211
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान फिल्म किंग में नजर आएंगी। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी 2026 में फिल्म लाइकी लाइका में नजर आएंगी। ये मूवी 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी। इसके निर्देशक सौरभ गुप्ता हैं।
411
अहान पांडे
चंकी पांडे का भतीजा अहान पांडे यशराज फिल्म के साथ एक एक्शन रोमांटिक फिल्म कर रहा है। ये मूवी भी 2026 में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं।
511
जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म लग जा गले में नजर आएंगी। इसकी रिलीज डेट की बात करें तो ये 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर राज मेहता हैं।
611
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे फिल्म चांद मेरा दिल में नजर आएंगी। डायरेक्टर विवेक सोनी की ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 में रिलीज होगी।
711
सारा अली खान
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म पति पत्नी और वो दोनों में नजर आएंगी। 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर मुदस्सर अजीज हैं।
811
वरुण धवन
वरुण धवन फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे। ये मूवी 5 जून 2026 को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर वरुण के पापा डेविड धवन है।
911
टाइगर श्रॉफ
जैकी श्रॉफ का बेटा टाइगर फिल्म लग जा लगे में नजर आएगा। डायरेक्टर राज मेहता ये फिल्म 2026 के सेकंड हाफ में रिलीज होगी।
1011
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म तू या मैं में नजर आएंगी। ये एक सर्वाइवल थ्रिलर है जो 2026 में वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।
1111
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान का बेटा इब्राहिम अली खान फिल्म दिलेर में नजर आएगा। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसका निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है। ये मूवी भी 2026 में रिलीज होगी।