एंटरटेनमेंट डेस्क. मोस्ट अवेडेट फिल्म पठान बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म के डायलॉग्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। फिल्म का बजट 250 करोड़ है।
शाहरुख खान करीब 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए। उनकी फिल्म पठान की रिलीज का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे।
210
बता दें कि शाहरुख खान आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
310
शाहरुख खान का कमबैक काफी पसंद किया जा रहा है। फैन्स उनकी फिल्म पठान देखकर बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। कई शहरों में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
410
पठान के डायलॉग्स भी लोगों को काफी पसंद आ रहे है। फिल्म के एक डायलॉग- पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमाननवाजी के लिए पठान तो आएगा ही.. काफी फेसम हो रहा है।
510
यशराज फिल्म्स के साथ वाली पठान शाहरुख खान की ऐसी फिल्म है, जिसमें वह धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
610
पठान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण को भी एक्शन मोड में दिखाया गया है। फिल्म में उनका रोल एक जासूस का है।
710
पठान में सबसे बड़ा सरप्राइज एलिमेंट सलमान खान की धांसू एंट्री है, जिसे देखने के बाद सिनेमाघरों में फैन्स अपनी कुर्सी छोड़कर नाचने लगे।
810
आपको बता दें कि पाठन यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में से एक है। इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा और डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद है।
910
250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान का अबतक का सबसे अलग लुक देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के लिए किंग खान ने सिर्फ बाल ही नहीं बढ़ाए बल्कि 6 पैक एब्स भी बनाए।
1010
ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश का मानना है कि फिल्म का एडवांस बुकिंग को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह पहले दिन करीब 40 से 50 करोड़ रुपए का बिजनेस करेंगी।