शाहरुख खान की Jawan पर फिदा हो गए इस देश के लोग, SRK ने तो वश में कर लिया

Published : Nov 08, 2023, 10:37 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । शाहरुख खान की जवान साल 2023 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्ड वाइज 1 हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके बाद नाइजीरिया के लोगों ने जवान को अपने जैसा बताया है।

PREV
18

नाइजीरिया में एंटरटेनमेंट बीट में काम करने वाले जर्नलिस्ट ओगे ने जवान का रिव्यू लिखते हुए कहा कि “ऑनेस्टी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पास सिनेमा हॉल थिएटर में लगातार 3 घंटे की फिल्म देखने की कैपेस्टी है। 

28

ओगे ने आगे कहा कि   #जवान ने मुझे दिखाया कि मैं एक्चुअली ये कर सकता हूं, एटली ने ज़बरदस्त तरीके से फिल्म का डायरेक्शन किया है।

38

रिलीज होने के महीनों बाद भी 'जवान' की पॉप्युलैरिटी कम नहीं हुई है। भारत, दुबई, यूके, यूएसए में धूम मचाने के बाद ये फिल्म नाइजीरिया में लोगों का अपना दीवान बना रही है।

48

नाइजीरिया में ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से सनसनी बन गई है । फैंस ने शाहरुख को कांग्रेचुलेशन देने के लिए एक्स ( पूर्व ट्विटर) का सहारा लिया । उनमें से ज्यादातर ने कहा कि यह फिल्म भारत के लिए बहुत 'नाइजीरियाई' है।

58

एक अन्य शख्स ने लिखा है,  जवान ने नाइजीरिया के लोगों का दिल जीत लिया है।  
 

68

एक फैंस ने लिखा, "ऐसा लगता है जैसे #जवान हिस्टीरिया ने नाइजीरियाई लोगों को अपने वश में कर लिया है।

78

कई लोगों ने ट्वीट किया कि फिल्म देखने के बाद वे 'ऐसे रोए जैसे पहले कभी नहीं रोए।'  तीन घंटे कब निकल गए लोगों को पता ही  नहीं चला। 

88

जवान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने तकरीबन 1200 करोड़ की कमाई की है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories