
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की दीवानगनी इस वक्त हर तरफ देखी जा रही है। उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इसी दीवागनी को बरकरार रखते हुए यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) ने माइंड गेम खेलते हुए काजोल (Kajol) के साथ वाली शाहरुख की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) को दोबारा रिलीज करने का मन बनाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को देशभर के 37 शहरों में एक साथ वेलेन्टाइन डे के मौके पर आज यानी 10 फरवरी को रिलीज किया जा रहा है। 1995 की एक रोमांटिक ब्लॉकबस्टर को पैन इंडिया मूवी की तरह रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज करीब 28 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी यह फिल्म जब भी रिलीज होती है तो लोग इसे देखने पहुंच जाते हैं।
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने रचा इतिहास
बता दें कि सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे है। फिल्म ऐतिहासिक रिलीज के बाद से ही सभी के दिलों पर राज कर रही है। यशराज फिल्म्स के डिस्ट्रीब्यूशन वाइस प्रेसिडेंट रोहन मल्होत्रा ने कहा- सालभर से दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा लगातार रिक्वेस्ट की गई कि फिल्म को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया जाए ताकि वे बार-बार इस माइलस्टोन सेटिंग फिल्म को अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर हम उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर रहे हैं। डीडीएलजे को पूरे भारत में 10 फरवरी से एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
इन सिटीज में रिलीज होगी डीडीएलजे
खबरों की मानें तो DDLJ को मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, गुड़गांव, फरीदाबाद, लखनऊ, नोएडा, देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, चेन्नई, वेल्लोर और त्रिवेंद्रम सहित भारत के 37 शहरों में रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि फैन्स के पास अब वेलेंटाइन्स डे के दौरान शाहरुख खान को राज और पठान दोनों के रूप में सिनेमाघरों में देखने का ऑप्शन है। मल्होत्रा ने कहा कि डीडीएलजे को वाईआरएफ के 25वें साल के जश्न के दौरान रिलीज किया गया था और 25 साल बाद पठान दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
ये भी पढ़ें..
सलमान खान ने बनाई 13 फिल्में, जानें BOX OFFICE पर कितनी पिटीं और कितनी रही HIT
आखिर क्यों अक्षय कुमार से टूटी सगाई अभी तक अटकी है रवीना टंडन के दिमाग में, खुद किया इसका खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।