
एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की फिल्म दिला तो पागल है (Dil Toh Pagal Hai) की रिलीज को 27 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर यश चोपड़ा की यह फिल्म 1997 में आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस फाड़कर रख दिया था। आनंद बख्शी के गीत और उत्तम सिंह के संगीत से सजी यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। बता दें कि फिल्म को 9 करोड़ के बजट में बनाया गया था और इसने 71.86 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में सेकंड लीड रोल के लिए 4 एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया गया था और आखिरी में रोल करिश्मा कपूर के पास पहुंचा था। हालांकि, वो भी एक डर की वजह से माधुरी के साथ काम नहीं करना चाहती थीं। आइए, जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स..
कहा जाता है कि दिल तो पागल है में माधुरी दीक्षित लीड रोल में थी और सेकंड लीड के लिए कई एक्ट्रेसेस को अप्रोच किया गया था। आखिर में करिश्मा कपूर को रोल ऑफर हुआ। बताया जाता है कि वो इस फिल्म में माधुरी की वजह से काम नहीं करना चाहती थीं। करिश्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म करने से पहले ही वे बहुत ज्यादा घबरा गईं थीं। उनकी इस घबराहट का कारण माधुरी थीं। दरअसल, माधुरी एक बेहतरीन डांसर है और उनके साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करने से कई स्टार्स घबराते हैं और करिश्मा भी इसी वजह से डरी हुईं थीं। करिश्मा ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया था उन्होंने मेकर्स से कह दिया था कि वे माधुरी के साथ डांस नहीं करेंगी। हालांकि, करिश्मा की मां ने उनका हौसला बढ़ाया था और उन्होंने इस फिल्म को एक चैलेंज के तौर पर लेने को कहा था। इसके बाद वे फिल्म करने तैयार हुईं थीं। इस फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
यश चोपड़ा ने फिल्म दिल तो पागल है में पूजा का रोल प्ले करने के लिए सबसे पहले श्रीदेवी को अप्रोच किया था। हालांकि, चोपड़ा की फिल्म लम्हे में श्रीदेवी को अपना रोल खास नहीं लगा था, इसलिए उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। फिर इस रोल के लिए माधुरी दीक्षित फाइनल हुईं। इसके बाद सेकंड लीड रोल के लिए मनीषा कोइराला से संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मनीषा ने बाद में स्वीकार किया कि उन्हें इसे ठुकराने का पछतावा रहा। फिर जूही चावला को अप्रोच किया गया,लेकिन वे सेकंड लीड रोल नहीं करना चाहती थीं। काजोल और रवीना टंडन को भी रोल की पेशकश की गई थी, हालांकि काजोल ने मना कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि यह रोल खास नहीं हैं जबकि रवीना उस समय अपना करियर छोड़ने पर विचार कर रही थीं तो उन्होंने भी मान कर दिया। उर्मिला मातोंडकर फिल्म करने तैयार हुई और उन्होंने एक दिन की शूटिंग के बाद मूवी छोड़ दी। आखिरी में रोल करिश्मा कपूर के पास पहुंचा था।
कहा जाता है कि फिल्म दिल तो पागल है के लिए म्यूजिक डायरेक्टर उत्तर सिंह 100 धुनें तैयार की थी, जिसमें से यश चोपड़ा सिर्फ 9 धुनें फाइनल की थीं। उत्तम सिंह को फिल्म का संगीत तैयार करने में 2 साल लगे थे। हालांकि, उनकी मेहनत सफल हुई थी और फिल्म का म्यूजिक खूब पॉपुलर हुआ था। फिल्म से जुड़ा एक फैक्ट यह भी इसका टाइटल पहले मैंने तो मोहब्बत कर ली था और इसी नाम के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई थी। हालांकि, बाद में नाम बदलकर दिल तो पागल है रखा गया था।
दिल तो पागल है में एक कैमियो रोल भी था, जिसके लिए जैकी श्रॉफ मेकर्स की पहली पसंद थे। लेकिन बाद में लगा कि ये रोल किसी यंग एक्टर से करवाना चाहिए और उन्होंने अक्षय कुमार को फाइनल किया। बताया जाता है कि अक्षय ने इस रोल के लिए फीस नहीं ली थी। फिल्म की कोरियोग्राफी फराह खान और श्यामक डावर ने संभाली थी। शाहिद कपूर ले गई ले गई.. गाने में बैकग्राउंड डांसर थे।
ये भी पढ़ें…
ब्रालेट चोली में हसीना ने काटा बवाल, दिवाली पार्टी में सितारों का मेला
22 STARS वाली वो कौन सी मूवी जिसने 24 FLOP देने वाले अजय देवगन की पलटी थी किस्मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।