सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की अनसीन PHOTOS, की बेटी की जमकर तारीफ

Published : Jun 02, 2023, 10:34 AM IST

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी सोनाक्षी को बर्थडे विश किया है। इस खास मौके पर शत्रुघ्न ने सोनाक्षी के साथ फोटोज शेयर कर एक प्यार भरा नोट लिखा है। शत्रुघ्न ने सोनाक्षी की वेब सीरीज दहाड़ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें सोनाक्षी की उपलब्धियों पर गर्व है।

PREV
14
शत्रुघ्न ने शेयर की अनसीन फोटोज

इन फोटोज में सोनाक्षी के बचपन की और हाल की कई तस्वीरें हैं। शत्रुघ्न द्वारा पोस्ट की गई कुछ तस्वीरों में उनकी मां पूनम सिन्हा और उनके जुड़वां भाई लव और कुश सिन्हा भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इसमें सोनाक्षी और शत्रुघ्न की कुछ प्यार भरी तस्वीरें भी हैं।

24
सोनाक्षी पर गर्व महसूस करते हैं शत्रुघ्न

शत्रुघ्न ने लिखा, 'कितना खूबसूरत समय बीत गया है। इस महान और शुभ दिन पर हमारी आंख के तारे के लिए ढेर सारा प्यार। आने वाले सालों में आप खूब मस्ती करो, लोगों को एंटरटेन करो और बहुत सारी चीजें अचीव करो। आपने अब तक जो कुछ भी हासिल किया है, हम सब उस पर बहुत गर्व महसूस करते हैं।'

34
शत्रुघ्न ने की दहाड़ की तारीफ

शत्रुघ्न ने आगे लिखा, 'खास कर आपकी 'दहाड़' की उपलब्धियों के लिए, जो आज हर जगह सुर्खियों में है। यह सीरीज हाल ही में अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई है। आप हमेशा हमारे लिए बहुत खास रहेंगी। आपका स्पेशल दिन आज और हर दिन ढेर सारी खुशियां और ढेर सारा प्यार लेकर आए। 'हैप्पी ग्रेट डे!' भगवान आपका भला करे।'

44
सोनाक्षी का वर्कफ्रंट

आपको बता दें सोनाक्षी सिन्‍हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और इसके बाद सोनाक्षी के करियर को पंख लग गए। हाल ही में सोनाक्षी ने OTT पर डेब्यू किया है। इस शो में सोनाक्षी ने पुलिस ऑफीसर की भूमिका निभाई है। इसमें उनके काम की खूब तारीफ हो रही है।

Read more Photos on

Recommended Stories