60 करोड़ का घोटाला: शिल्पा शेट्टी से हुई 5 घंटे पूछताछ, एक्ट्रेस ने क्या बताया?

Published : Oct 07, 2025, 09:28 AM IST
Shilpa Shetty

सार

Best Deal TV घोटाले में शिल्पा शेट्टी पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। मुंबई पुलिस EOW ने उनके घर पर लगभग 5 घंटे पूछताछ की। शिल्पा ने अपने बैंक खाते व ऐड कंपनी के डॉक्युमेंट्स सौंपे हैं। जांच जारी है। पति राज कुंद्रा भी आरोपी हैं।

Shilpa Shetty Raj Kundra 60 Crore Fraud Case: 60 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा केस में राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ जांच जारी है। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को एक्ट्रेस से तकरीबन 5 घंटे तक पूछताछ की। हालांकि, इसके लिए एक्ट्रेस को पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया गया, बल्कि उनके निवास पर ही पूछताछ की यह प्रक्रिया पूरी की गई। रिपोर्ट्स में EOW के सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि शिल्पा ने इस दौरान अपनी विज्ञापन कंपनी के बैंक अकाउंट में हुए कथित लेनदेन की जानकारी अथॉरिटीज को दी। साथ ही कई डॉक्युमेंट्स भी अधिकारियों को सौंपे, जिनकी जांच की जा रही है।

शिल्पा शेट्टी का नाम 60 करोड़ के फर्जीवाड़े में क्यों?

दरअसल, मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई थी कि राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी की कंपनी के खाते में 15 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। हालांकि, एक्ट्रेस के वकील इन ख़बरों पर सफाई दी थी और इन्हें निराधार बताया था। वकील ने दावा किया था कि इन फर्जी ख़बरों के जरिए उनकी मुवक्किल को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इन ख़बरों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था और कहा था कि उनकी क्लाइंट यानी शिल्पा शेट्टी को किसी तरह की रकम नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : क्या Shilpa Shetty को राज कुंद्रा ने फ्रॉड केस में दिए 15 करोड़? HC पहुंचा मामला

क्या है शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का घोटाला केस?

60 वर्षीय दीपक कोठारी ने पुलिस शिकायत में दावा किया था कि 2015 से 2023 के बीच कुंद्रा दंपति ने उनसे बिजनेस बढ़ाने के नाम पर पैसे लिए और उनका इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया। उनके मुताबिक़, एक कॉमन संपर्क ने कुंद्रा दंपति से उनकी पहचान कराई और बताया कि बेस्ट डील टीवी में कपल के 88 फीसदी शेयर हैं। पहले उन्हें कहा गया कि 75 करोड़ रुपए की रकम पर 12 फीसदी सालाना ब्याज दिया जाएगा। लेकिन बाद में उन्हें इस बात पर सहमत किया गया कि यह निवेश टैक्स से बचने के लिए है और इससे बेहतर रिटर्न भी मिलेगा। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि उनके पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ है और उन्होंने उनके खिलाफ कानूनी एक्शन का फैसला लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

FAQs

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर किसने लगाया 60 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप?

मुंबई बेस्ड कारोबारी दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने बिजनेस बढ़ाने के नाम पर उनसे पैसे लिए और उसका इस्तेमाल निजी फायदे के लिए किया। 

शिल्पा शेट्टी के खिलाफ किस बात की जांच की जा रही है?

दरअसल, आरोप है कि 60 करोड़ रुपए की जो धोखाधड़ी राज कुंद्रा ने की है, उसमें से 15 करोड़ रुपए शिल्पा शेट्टी की कंपनी के खाते में फीस के नांम पर भेजे गए थे। पुलिस जांच कर रही है कि एक्ट्रेस के खाते में यह रकम क्यों भेजी गई थी। 

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा पर केस करने वाले दीपक कोठारी कौन हैं?

दीपक कोठारी पान पसाला ब्रांड पान पराग के मालिक हैं। उन्हें मसाला किंग के नाम से जाना जाता है। उनका ब्रांड दुनियाभर में काफी पॉपुलर है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया