
एंटरटेनमेंट डेस्क. Stree 2 Review. श्रद्धा कपूर और राजुकमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर आया था, तब से इसका काफी बज बना हुआ था। वहीं अब फिल्म देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इस फिल्म को इस साल को साल की सबसे बड़ी हॉरर-कॉमेडी एंटरटेनर फिल्म बता रहे हैं। ऑडियंस का कहना है कि 'स्त्री 2' अपने पिछले पार्ट से भी ज्यादा कमाल की है। ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म का रिव्यू..
क्या है फिल्म की कहानी?
'स्त्री 2' की कहानी भूतिया शहर चंदेरी से ही शुरू होती है। यह शहर बुरी आत्मा सरकटा से पीड़ित है, जिसका सिर नहीं होता है। वो आत्मा चंदेरी की महिलाओं का अपहरण कर लेती है। ऐसे में फिल्म की कहानी बिक्की (राजकुमार राव), बिटू (अपारशक्ति खुराना), जेडी (अभिषेक बनर्जी) और रुद्र (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमने लगती है, जो रहस्यमय स्त्री के साथ मिलकर अपने गांव को सरकटा के घातक खतरे से बचाने के लिए एकजुट होते हैं। इसी वजह से उन्हें रहस्य और हास्य के जाल में उलझना पड़ता है, जिससे इसमें हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण होता है। हालांकि, अब देखना खास होगा कि बिक्की अपने दोस्तों के साथ मिलकर चंदेरी को भूतों से कैसे मुक्त करेगा।
जानिए 'स्त्री 2'की स्टारकास्ट ने की कैसी एक्टिंग?
'स्त्री 2' के जरिए अमर कौशिक ने एक बेहतरीन निर्देशन दिया है, जो रहस्य और हास्य के साथ है। दोनों शैलियों को संभालने में उनका कुशल तरीका, यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म जितनी डरावनी है, उतनी ही एंटरटेनर भी है। वहीं इसका प्रोडक्शन मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो ने किया है। इसका स्क्रीनप्ले काफी मजबूत है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है।
वहीं फिल्म में स्टार्स ने शानदार एक्टिंग की है। जहां राजकुमार राव ने बिक्की के रूप में लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं स्त्री के रूप में श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए हैं। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी ने भी शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया भी हैं, जो गाने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में भी नजर आती हैं। इसके साथ ही फिल्म में वरुण धवन का भी कैमियो है। वह बेधिया की अपने किरदार भेड़िया को दोबारा निभाएंगे। इसी वजह से 'स्त्री 2' हॉरर और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण है। ऐसे में हम इस फिल्म को 4 स्टार देते हैं।
और पढ़ें..
जानिए राजेश खन्ना ने क्यों ठुकराया था Bigg Boss का ऑफर? मिलने वाले थे इतने करोड़
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।