PHOTOS: श्रद्धा कपूर ने 12 साल में कीं 22 फिल्में, इन 8 को छोड़ बाकी ने टिकट खिड़की पर तोड़ा दम

Published : Mar 03, 2023, 01:38 PM ISTUpdated : Mar 03, 2023, 01:40 PM IST

शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर 36 साल की हो गई हैं। 3 मार्च, 1987 को मुंबई में पैदा हुईं श्रद्धा कपूर ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से करियर की शुरुआत की थी। तब से अब तक वो 22 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उनके खाते में हिट चुनिंदा ही हैं। 

PREV
19

श्रद्धा कपूर ने 2010 से अब तक अपने करियर में कुल 22 फिल्मों में काम किया है। इनमें सिर्फ 8 फिल्में ही ऐसी हैं, जो बॉक्सऑफिस पर कामयाब रही हैं। 

29

श्रद्धा कपूर की पहली सुपरहिट फिल्म 2013 में आई 'आशिकी 2' है। इस मूवी में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर ने काम किया है। करीब 18 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 109 करोड़ का बिजनेस किया। 

39

श्रद्धा कपूर की दूसरी सुपरहिट फिल्म 2014 में आई 'एक विलेन' रही। 39 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 169 करोड़ की कमाई की। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। 

49

श्रद्धा कपूर की तीसरी हिट मूवी 2014 में आई 'हैदर' थी। करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ का बिजनेस किया। इस मूवी में उनके साथ शाहिद कपूर और तब्बू ने भी काम किया था। 

59

श्रद्धा कपूर की चौथी ब्लॉकबस्टर फिल्म 2015 में आई 'ABCD 2' रही। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 167 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म में वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक ने काम किया है।

69

श्रद्धा कपूर की अगली सुपरहिट फिल्म 'बागी' रही। 2016 में आई यह फिल्म 37 करोड़ के बजट में बनी, लेकिन फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 127 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ ने काम किया है। 

79

श्रद्धा कपूर की छठी सुपरहिट फिल्म 2017 में आई 'हाफ गर्लफ्रेंड' है। करीब 35 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने बॉक्सऑफिस पर 97 करोड़ की कमाई की। फिल्म में श्रद्धा के साथ अर्जुन कपूर नजर आए थे। 
 

89

श्रद्धा कपूर की सातवीं ब्लॉकबस्टर फिल्म 2018 में आई 'स्त्री' थी। महज 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर 180 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। 

99

श्रद्धा कपूर की आठवीं सुपरहिट फिल्म 2020 में रिलीज हुई 'बागी 3' है। करीब 85 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 137 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म में श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ ने काम किया है। 

ये भी देखें : 

PHOTOS: आम्रपाली को नाइटी में देख बहका निरहुआ का मन, बेडरूम रोमांस करते दिखे भोजपुरी के दो सुपरस्टार
 

Read more Photos on

Recommended Stories