
एंटरटेनमेंट डेस्क. गुरुवार को फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग के बाद श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी की थी। उनके बारे में सुनने के बाद फैमिली के साथ फैन्स को भी बड़ा झटका लगा था। इसी बीच उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस की हालत में काफी सुधार है और उन्हें रविवार रात या फिर सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। श्रेयस के दोस्त फिल्म निर्माता सोहम शाह ने उनसे अस्पताल में मुलाकात की। शाह ने ईटाइम्स को बताया कि पूरी संभावना है कि उन्हें रविवार रात या सोमवार सुबह उन्हें छुट्टी मिल सकती है।
श्रेयस तलपड़ की हालत
सोहम शाह ने श्रेयस तलपड़े की हालत में बारे में बात करते हुए आगे बताया कि जिस रात उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, उसी रात मैं उनसे मिलने गया था और आज भी मैं वहीं था। श्रेयस को मुस्कुराते हुए और अपने आप में वापस आकर मुझसे बात करते हुए देखना एक राहत की बात है। उसकी समय पर देखभाल की गई। उनकी पत्नी दीप्ति को धन्यवाद जिनकी सूझबूझ से सही समय पर सही निर्णय लिए। भगवान का शुक्र है कि वह ठीक हो रहे हैं और सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने माना आभार
इस बीच श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने भी एक आभार पोस्ट शेयर की थी और लोगों से इस समय उनकी निजता का सम्मान करने के लिए कहा। तलपड़े को उनकी इकबाल, गोलमाल रिटर्न्स, पेइंग गेस्ट, गोलमाल 3, हाउसफुल 2 जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह मराठी सिनेमा में अपने योगदान के लिए काफी पॉपुलर हैं। श्रेयस की अपकमिंग फिल्म कंगना रनोट की इमरजेंसी है, जिसमें वे अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले करते नजर आएंगे। ये फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें...
2024 में इन 6 फिल्मों से BOX OFFICE अक्षय कुमार करेंगे ताबड़तोड़ कमाई
Report: सास से बातचीत बंद, इनसे खटपट, ऐश्वर्या राय ने छोड़ा बच्चन हाउस
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।