किसी ने 50 किसी ने पहना 30 लाख का लहंगा, जानें 8 हीरोइनों के वेडिंग आउटफिट की कीमत, ये पड़ी सबपर भारी

Published : Feb 07, 2023, 07:06 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा अडवाणी आज यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। कियारा शादी में लाल रंग का लंहगा पहनेंगी, हालांकि, इसकी कीमत सामने नहीं आई है। वैसे, अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादी में काफी महंगे लहंगे पहने थे। 

PREV
19

कियारा अडवाणी ने सात फेरों के लिए ट्रेडिशन लाल रंग का लहंगा सिलेक्ट किया है। इस लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खासतौर पर डिजाइन किया है। इसकी कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन आपको अन्य एक्ट्रेसेस के वेडिंग लहंगों की कीमत बताते हैं।

29

1. कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में विक्की कौशल से शादी की थी। अपनी शादी में कैटरीना ने 17 लाख रुपए का लहंगा पहना था। इसे डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था।

39

2. दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। इस शादी में दीपिका ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना था, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए थी। 

49

3. अनुष्का शर्मा
दिसंबर, 2017 में अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। उन्होंने भी शादी में सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन की आउटफिट कैरी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 30 लाख रुपए थी। 

59

4. शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से नवंबर 2009 में शादी की थी। शिल्पा ने शादी में लहंगा नहीं बल्कि लाल रंग की साड़ी कैरी की थी, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए थी। इस साड़ी को खासतौर पर डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन किया था।

69

5. ऐश्वर्या राय
अप्रैल 2007 को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर नीता लुल्ला द्वारा डिजाइन साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 75 लाख रुपए थी। ऐश्वर्या एकमात्र ऐसा हीरोइन हैं, जिन्होंने शादी में सबसे महंगी साड़ी पहनी थी।

79

6. प्रियंका चोपड़ा
दिसंबर 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा ने सात फेरे लेते वक्त लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। इस लहंगा को सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया था, जिसकी कीमत 13 लाख रुपए बताई जाती है।

89

7. सोनम कपूर
मई 2018 में शादी के बंधन में बंधी सोनम कपूर ने सात फेरों के वक्त लाल रंग का जोड़ा कैरी किया था। खबरों की मानें तो इस लहंगे की कीमत 7 लाख रुपए थी। उन्होंनें दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories