- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- Prediction:सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी होंगी कियारा अडवाणी, कपल शादी के 2 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
Prediction:सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी होंगी कियारा अडवाणी, कपल शादी के 2 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क. कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी बीच सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर दिव्या पंडित में कपल की मैरिड को लेकर कुछ प्रीडिक्शन किए है। उनका कहान है कि कियारा, सिद्धार्थ के लिए लकी होगी।

बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है। कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि सोमवार को ग्रैंड लंच और संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।
इसी बीच सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर दिव्या पंडित ने कियारा-सिद्धार्थ को लेकर कुछ प्रीडिक्शन किए हैं। दिव्या ने सिड की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी लाइफ लंबे समय तक स्थिर रहेगी।
दिव्या पंडित ने इंडिया टूडे से बात करते हुए बताया- सिद्धार्थ जो भी करते हैं वो अमेजिंग होता है। उनके लिए कोई डाउनटाइम नहीं है। उन्होंने कहा कि कियारा एक अमेजिंग पर्सन हैं। उनके अंदर एक मां और पत्नी जैसी फीलिंग है।
दिव्या पंडित ने आगे कहा कि कियारा, सिद्धार्थ के लिए लकी होंगी और दोनों की शादी लंबे समय तक चलेगी। जल्द ही उनका प्रोडक्शन हाउस होगा। कियारा एक अच्छी पत्नी बनेगी। कपल के बच्चे शादी के दो साल बाद होंगे।
दिव्या ने सिद्धार्थ और कियारा को कुछ सलाह भी दी। उन्होंने सिद्धार्थ को ज्यादा सोचने से बचने के लिए कहा। वहीं, कियारा से अपनी लाइफ में आने वाले चेंज को एन्जॉय करने को कहा। दोनों ही लाइफ में ये चेंज का समय है। कपल को सिद्धार्थ की फैमिली से बहुत ज्यादा सपोर्ट मिलेगा।
आपको बता दें कि कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए सूर्यगढ़ पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट जैसलमेर पहुंच गए है। करन जौहर, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, संचिता त्रिवेदी, अश्विनी यार्डी, शबिना खान, आरती शेट्टी, मनीष मल्होत्रा सहित सेलेब्स प्री-वेडिंग फंक्शन्स एन्जॉय कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें..
8 Couple ने साथ काम किया, प्यार हुआ फिर की शादी, मिसाल है इन 2 जोड़ियों का सालों पुराना अटूट रिश्ता
100 Cr की Gadar 2 में काम करने सनी देओल ने ली इतनी फीस, जीनें अमीषा पटेल सहित इनको मिली कितनी रकम
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास है 75 Cr की प्रॉपर्टी, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन है उनकी दुल्हनिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।