
Salman Khan Movie Sikandar Release Date Update. सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ की रिलीज का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह वो फिल्म है, जिसके दो टीजर सामने आ चुके हैं और दोनों में यह अनाउंसमेंट किया गया है कि इसे 28 मार्च को रिलीज किया जाएगा। यहां तक कि फिल्म के हर पोस्टर पर भी मेकर्स यह यही प्रमोशन कर रहे हैं। लेकिन ताजा ख़बरों की मानें तो 'सिकंदर' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है।
बॉलीवुड हंगामा ने अपनी पोस्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "ईद से पहले 28 मार्च को सिकंदर को रिलीज करना समझदारी भरा फैसला नहीं होगा। क्योंकि दर्शक सिनेमा से दूर रहेंगे। इसलिए 30 मार्च, रविवार का दिन इसके लिए बेहतर रहेगा। महाराष्ट्र में इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिलेगा, क्योंकि उसी दिन गुड़ी पड़वा भी है। अगले दिन सोमवार को ईद की छुट्टी है और अगले कुछ दिन भी सेलिब्रेशन जारी रहेगा, जिसके चलते दर्शकों की तादात में इजाफा होगा। इसके बाद फिर से वीकेंड आ जाएगा और कलेक्शन फिर से उठ जाएगा।"
माना जा रहा है कि 'सिकंदर' को सलमान खान की पिछली फिल्म 'टाइगर 3' की तरह रविवार (30 मार्च) को रिलीज किया जा सकता है। क्योंकि ईद 31 मार्च की है। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया है। वे इस पर विचार-विमर्श कर फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। गौरतलब है कि 'टाइगर 3' को 2023 में दिवाली के मौके पर रविवार (12 नवम्बर) को रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन 44.50 करोड़ और इसके अगले दिन 59.25 करोड़ रुपए कमाए थे। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 285.52 करोड़ रुपए हुआ था। अब देखना यह है कि 'सिकंदर' के साथ भी अगर रिलीज का यही रिवाज़ दोहराया जाता है तो यह क्या कमाल करती है।
'सिकंदर' का निर्देशन ए. आर. मुरुगडॉस ने किया है, जबकि इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। फिल्म में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और काजल अग्रवाल जैसे कलाकारों की भी अहम् भूमिका है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।