सोनाक्षी सिन्हा को इस अंदाज में देख लोगों ने लगाई प्रेग्नेंसी की अटकलें, क्या वाकई आने वाला है नन्हा मेहमान?

Published : Oct 15, 2025, 12:01 PM ISTUpdated : Oct 15, 2025, 12:10 PM IST
sonakshi sinha

सार

Sonakshi Sinha Pregnant: सोनाक्षी सिन्हा हालिया इवेंट में पति जहीर संग के साथ दिखीं। बार-बार पेट ढकने के कारण उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हो गई हैं। कपल ने इन अटकलों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को हाल ही में एक इवेंट में हसबैंड जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल ने वहां मौजूद पैप्स को जमकर पोज दिया। हालांकि, इस दौरान वो बार-बार अपना पेट कवर करती हुई नजर आईं, जिसकी वजह से लोग उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगाने लगे।

सोनाक्षी सिन्हा के वायरल वीडियो में क्या है खास?

अब सोनाक्षी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें सोनाक्षी ने रेड और व्हाइट कलर का कढ़ाईदार अनारकली सूट पहना था, जिस पर फूलों की बारीक डिजाइन थी। उन्होंने इसके साथ मैचिंग रेड दुपट्टा भी पहना था। वहीं जहीर ने क्लासिक ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। ऐसे में इन्हें देखकर लोगों ने कहा कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ लोगों ने भी कहा कि उनके प्रेग्नेंसी ग्लो को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। हालांकि, सोनाक्षी और जहीर ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन लोगों को यकीन है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सोनाक्षी ने फोटोग्राफरों के लिए पोज देते समय अपने बेबी बंप को अपने हाथ से छिपाने की कोशिश की थी।

 

ये भी पढ़ें..

कौन होगा Bigg Boss 19 के घर से इस बार आउट, किस पर मंडरा रहा सबसे ज्यादा खतरा?

Jolly LLB 3 की कमाई BO पर गिरी औंधे मुंह, बजट निकालने अभी करनी होगी और मशक्कत

कब हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी? 

सोनाक्षी और जहीर की इन वीडियोज को देखकर लोगों ने कमेंट्स की बाढ़ लगा दी। जहां एक ने पूछा, 'वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।' दूसरे ने कहा, 'वो ग्लो कर रही हैं, वो निश्चित रूप से प्रेग्नेंट हैं।' आपको बता दें सोनाक्षी को अक्सर ट्रोल का सामना करना पड़ता है और जहीर से शादी के बाद से ही, नेटिजन्स यह अनुमान लगा रहे हैं कि वो जहीर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि, उन्होंने हमेशा इन अफवाहों का खंडन किया है और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में राय बनाने वाले ट्रोल्स को फटकार लगाई है।

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून, 2024 को मुंबई के बांद्रा में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Govinda बेरोजगार! बीवी सुनीता को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Mardaani 3: पहली महिला विलेन ‘अम्मा’ बनी चर्चा में, मल्लिका प्रसाद के किरदार ने दर्शकों को चौंकाया