
एंटरटेनमेंट डेस्क. शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी की शादी के फंक्शन इसी महीने 22 तारीख को उनके घर पर शुरू होंगे और 23 जून की सुबह उनकी शादी हो जाएगी। दावा सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन के बारे में भी किया जा रहा है। कथिततौर पर 23 जून की शाम को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया जाएगा, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में पहुंचेंगे कई दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स
रिपोर्ट्स के मुताबि, सोनाक्षी सिन्हा की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज स्टार्स शिरकत करेंगे। कहा जा रहा है कि जहीर इकबाल ने अपने दोस्तों आयुष शर्मा, हुमा कुरैशी और वरुण शर्मा को आमंत्रण भेजा है। कई अन्य सेलेब्स भी उनकी ओर से बुलाए गए हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की ओर से महमानों की लिस्ट की बात करें तो इसमें 'हीरामंडी' फेम डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, इसी सीरीज की स्टारकास्ट में शामिल फरदीन खान, तहा शाह बादुशा, अदिति राव हैदरी, शरमीन सहगल और अन्य लोग शामिल हैं।
क्या सलमान खान भी सोनाक्षी की शादी में पहुंचेंगे?
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान को सिन्हा परिवार और इकबाल परिवार दोनों की ओर से बुलाया गया है। क्योंकि दोनों के साथ उनके अच्छे ताल्लुकात हैं। लेकिन इस बात पर संदेह है कि वे इस शादी में शामिल हो पाएंगे या नहीं। क्योंकि वे अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना उनकी हीरोइन होंगी।
सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ऐसे रिएक्ट
सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर उनके परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने ऐसा कुछ कहा है, जो चौंकाने वाला है। दरअसल, हाल ही में जब शत्रु से सोनाक्षी की शादी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की प्लानिंग के बारे में कुछ भी पता नहीं है। शत्रुघ्न ने कहा कि वे उतना ही जानते हैं, जितना मीडिया में पढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बेटी उन्हें विश्वास में लेती है तो वे कपल को आशीर्वाद देंगे। शत्रु ने अपने बयान में कहा कि आजकल के बच्चे अपने फैसलों के बारे में पूछते नहीं है, बल्कि सिर्फ बताते हैं।
और पढ़ें…
दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक की शादी टली, जानिए आखिर ऐसा क्या हो गया?
Bigg Boss OTT 3 Contestants List: अनिल कपूर के शो में इन 6 की एंट्री!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।