फ्लॉप फिल्मों की क्वीन हैं सोनम कपूर, 18 साल के करियर में दे चुकी हैं 10 डिजास्टर मूवी

Published : Oct 03, 2025, 08:17 PM IST
sonam kapoor

सार

सोनम कपूर की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। सांवरिया (2007) से लेकर द जोया फैक्टर (2019) तक, उनकी दिल्ली 6 और प्लेयर्स जैसी फिल्में अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाईं। ऐसे में आइए जानते हैं सोनम की डिजास्टर मूवी के बारे में.. 

सोनम कपूर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 18 साल के करियर में सोनम कई फ्लॉप फिल्में दे चुकी हैं। ऐसे में आइए देखते हैं इसकी पूरी लिस्ट..

सोनम कपूर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

सांवरिया
साल 2007 में रिलीज हुई रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'सांवरिया' 45 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने महज 20.92 कमाई करके फ्लॉप साबित हुई थी।

ये भी पढ़ें..

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में, 'कांतारा चैप्टर 1' 90 CR कमाकर भी लिस्ट से बाहर

दिल्ली 6
'दिल्ली 6' साल 2009 में रिलीज हुई थी। 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 30.70 करोड़ की कमाई की थी।

आएशा
बॉलीवुड रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'आयशा' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 17.55 करोड़ की कमाई की थी और यह डिजास्टर साबित हुई थी।

थैंक्यू
हिंदी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'थैंक यू' 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन किया है अनीस बज्मी ने किया था। 47 करोड़ में बनी यह फिल्म 46.57 कमाई कर पाई थी।

मौसम
'मौसम' एक बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो 2011 को रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद कपूर और सोनम कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म का बजट लगभग 40-45 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने महज 29.75 करोड़ की कमाई की थी।

प्लेयर्स
एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'प्लेयर्स' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट 70 करोड़ रुपए था। वहीं इसने 28.93 करोड़ रुपए की कमाई की थी और यह फ्लॉप साबित हुई थी।

बेवकूफियां
साल 2014 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'बेवकूफियां' 22 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने 14.01 करोड़ की कमाई की थी।

ये भी पढ़ें..

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari कब और किस OTT पर होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल

डॉली की डोली
'डॉली की डोली' एक बॉलीवुड कॉमेडी-क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो 2015 को रिलीज हुई थी। 19 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 19.26 करोड़ की कमाई की थी।

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' एक बॉलीवुड रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जो 2019 को रिलीज हुई थी। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 20.28 करोड़ की कमाई की थी।

द जोया फैक्टर
'द जोया फैक्टर' 2019 में आई थी। इस फिल्म का बजट 33 करोड़ था। वहीं यह 3.12 करोड़ की कमाई करके फ्लॉप साबित हुई थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bhooth Bangla Collection Day 31: 200 करोड़ क्लब में शामिल होगी 'भूत बंगला', करनी है बस इतनी कमाई
Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 3: BO पर छाई 'पति पत्नी और वो 2', तीसरे दिन की सबसे ज्यादा कमाई