सोनू निगम के पिता के घर लाखों की चोरी, पूर्व ड्राइवर ने डुप्लिकेट चाबी से दिया वारदात को अंजाम

Published : Mar 22, 2023, 08:48 PM ISTUpdated : Mar 22, 2023, 09:11 PM IST
Sonu Nigam

सार

जाने-माने सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर चोरी हो गई है। सोनू के पिता ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा है कि उन्हें ड्राइवर रेहान पर शक है, जो पहले उनके घर काम करता था।

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम के घर चोरी हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चोर ने उनके घर से 72 लाख रुपए का सामान गायब कर दिया है। सोनू के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में अपने पूर्व ड्राइवर रेहान पर शक जताया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक के आधार पर पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें रेहान बैग लेकर घर के भीतर घुसता दिखा। पुलिस ने रेहान को गिरफ्तार कर लिया है। 

19-20 के बीच हुई चोरी : 
ओशिवारा पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, सोनू निगम के पिता अगम कुमार निगम ने 72 लाख रुपए की चोरी का केस दर्ज कराया है। अगम निगम मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित ओशिवारा में विंडसर ग्रैंड बिल्डिंग में रहते हैं। उनके घर में 19 से 20 मार्च के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 

 

 

अलमारी के लॉकर से गायब हुए 40 लाख रुपए : 
वहीं, सोनू निगम की छोटी बहन निकिता के मुताबिक, मेरे पापा के पास पिछले 8 महीने से रेहान नाम का एक ड्राइवर था, लेकिन काम ठीक नहीं था जिसकी वजह से पापा ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। पापा संडे को वर्सोवा में मेरे घर खाना खाने आए थे। बाद में जब उन्होंने घर जाकर देखा तो मुझे फोन लगाते हुए बताया कि अलमारी में रखे डिजिटल लॉकर से 40 लाख रुपए चोरी हो गए हैं।

CCTV फुटेज से पकड़ाया रेहान : 
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि लॉकर से पैसे गायब हैं लेकिन उसे जरा भी नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें उनका पूर्व ड्राइवर रेहान बैग लिए हुए फ्लैट की ओर जाता नजर आया। सोनू निगम के पिता को पहले ही रेहान पर शक था। रेहान ने डुप्लिकेट चाबी से उनके फ्लैट में सेंध लगाई और अलमारी के लॉकर में रखे पैसे चुरा लिए।

ये भी देखें : 

Dasara के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने एक झटके में खाली कर दी बोतल, व्हाइट साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं कीर्ति सुरेश

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश