Sonu Sood तो कर देते हैं मदद, फिर क्यों डिलीट कर देते लोग अपने Tweet

Published : Oct 09, 2025, 11:51 PM ISTUpdated : Oct 10, 2025, 12:05 AM IST
sonu sood emotional post avijot death

सार

सोनू सूद ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि मदद मिलने के बाद लोग ट्वीट डिलीट कर देते हैं। दरअसल उन्हें कुछ और लोग लगातार फोन करके परेशान करने लगते हैं। इसलिए वे अपना नंबर हटाने के लिए ट्वीट डिलीट कर देते हैं।   

Sonu Sood Help Tweet Delete Reason:  सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कहा जाता है। वे जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। छेदी सिंह के नाम से फेमस एक्टर बहुत समझदारी रखते हैं। वे लोगों की दूसरी परेशानी को भी समझते हैं। दरअसल हाल ही में एक उनसे सवाल किया गया था कि लोग उनसे मदद मांगते हैं, फिर मदद मिल जाती है तो वो अपना वो ट्वीट डिलीट क देते हैं।

क्या मदद मिलने के बाद भूल जाते हैं लोग 

भारतीयों पर अक्सर ये आरोप लगते रहे हैं, मदद मिलने के बाद लोग अक्सर से भूल जाते हैं। ट्वीट करने वाले कई लोगों को सहायता मिल जाती है। फिर वो इस पर थैंक्स देते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ये ट्वीट डिलीट कर देते हैं। अब सोनू सूद ने इस पर रिएक्ट कियाा है।

ये भी पढ़ें- 
कौन थे अमिताभ बच्चन के 21 साल के को-स्टार प्रियांशु? जिनका दोस्त ने ही कर दिया मर्डर

सोनू सूद ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बताया कि लोग अक्सर मदद के लिए ट्वीट में मोबाइल नंबर भी ऐड कर दते हैं। ताकि तत्काल कॉन्टेक्ट किया जा सके। जब वो मदद मिलने के बाद थैंक्स करते हैं तो कई बार उनका ये नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। कई लोग उनसे मदद मिलने की प्रोसेस पूछने लगता हैं। लोग बार-बार फोन करते हैं, इससे वह खुद को फंसा हुआ पाते हैं।

सोनू सूद ने बताई ट्वीट डिलीट करने की असली वजह 

ऐसे लोगों के पास इतने सारे फोन आते हैं, कि वह खुद बहुत परेशान हो जाते है। यही वजह है कि अक्सर लोग अपने ट्वीट को डिलीट कर देते हैं ताकि उन्हें और फोन कॉल का सामना न करना पड़े। वहीं सोनू सूद ने यह भी कहा कि इस प्रॉब्लम को देखते हुए फैंस को सावधान रहने और अपनी पर्सनल जानकारी कसी को करने से बचने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें-

KBC 17: अमिताभ बच्चन का सरेंडर, बोले- दुर्दशा है, चीथड़े मचा दिए तुमने

सोनू सूद ने कोरोनाकाल के समय लॉकडाउन और आपदा के समय लोगों की मदद के लिए जाना जाता है। उन्होंने मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए ट्रेन, बस के साथ फ्लाइट तक का इंतजाम किया था। इसके बाद वे कई बीमारों का इलाज करा चुके हैं। उनसे जो शख्स मदद मांगता है, वे पूरी कोशिश करते हैं कि उनको मदद मिले।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office Day 34: 5वें हफ्ते में भी रॉकेट बनी रणवीर सिंह की फिल्म, जानिए कमाई
Border का वो विलेन अब कहां हैं, सुनील शेट्टी ने उड़ा दिए थे जिसके टैंक के परखच्चे?